Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

26 मार्च को लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम भैंसवाही में कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुन रहे जनता की समस्यायें जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल

26 मार्च को लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम भैंसवाही में

कलेक्टर ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच कर सुन रहे जनता की समस्यायें

जनता के बीच पहुंच कर समस्याएं जानने और निराकरण की कलेक्टर श्री यादव की अभिनव पहल

 

 

कटनी।कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव ने जनता के बीच पहुंच कर, उनसे जनसंवाद कर , शिकायतों और उनकी स्थानीय समस्याओं को जानने की अभिनव और संवेदनशील पहल की है। जिले में लोक सुनवाई सह जनसंवाद का कार्यक्रम जारी है।ज़िले मे अगली लोकसुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम बुधवार 26 मार्च को शाम 4 बजे से विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत भैंसवाही में होगा*। जहां कलेक्टर श्री यादव स्वयं मौजूद रहकर, लोगों से रू-ब-रू होंगें। जिले के अलग-अलग दूरस्थ स्थानों में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर ने सभी के लिए दिन, तिथि और समय घोषित कर दिया है।

जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस *अभिनव पहल के प्रणेता एवं सूत्रधार कलेक्टर श्री यादव सहित सभी महकमों के जिला अधिकारी,एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित तहसील और विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे*। इसके लिए कलेक्टर श्री यादव ने सभी की उपस्थिति के लिए विधिवत निर्देश भी जारी किया है।

बताते चलें कि लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम में मिलने वाली समस्याओं और शिकायतों के हर आवेदनों पर हुई कार्रवाई की समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री यादव स्वयं समीक्षा करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है कि जनोन्मुखी और जवाबदेह प्रशासन के साथ जनसमस्याओं के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए।समस्या लेकर यहां आने वाले सभी व्यक्ति निराकरण की उम्मीद से आते हैं, ऐसे में उनके दुःख -दर्द का नियमानुसार निपटारा करना अधिकारियों का नैतिक दायित्व है।

 

यहां होगा लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम

बुधवार 26 मार्च को विजयराघवगढ़ के भैसवाही में, गुरुवार 3 अप्रैल को ढीमरखेड़ा के खम्हरिया में, बुधवार 9 अप्रैल को रीठी विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़गांव में, गुरुवार 17अप्रैल को कटनी विकासखंड के ग्राम पंचायत पहाड़ी में और गुरुवार 24 अप्रैल को बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहुडी में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इसके अलावा गुरुवार 1 मई को बडवारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बरनमहगवां मे, गुरुवार 8 मई को विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कारीतलाई में, गुरुवार 15 मई को ढीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत अंतर्वेद में तथा गुरुवार 22 मई को विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत मुहास में और गुरुवार 28 मई को विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत हीरापुर कौड़िया में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम होगा।
लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम के सभी आयोजन शाम 4 बजे से निर्धारित तिथि और स्थान पर होगा।