चौकी बिलहरी पुलिस द्वारा 3 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गया गिरफ्तार
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय को विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर ग्राम करहिया कला में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जो तीन वर्ष से फरार स्थायी वारंटी अनिल नरगडिया पिता सिद्धा नरगडिया उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम करहिया कला थाना कुठला को घेराबंदी कर पकड़ा व उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका: उक्त स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश सुयश पाण्डेय ,प्रधान आरक्षक 33 धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा, आरक्षक 534 सौरभ जैन,आरक्षक 708 संदीप भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?