Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन मोरडोंगरी

परासिया जनपद शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत आने वाला जन शिक्षा केन्द्र मोरडोंगरी की नवीन माध्यमिक शाला मोरडोंगरी कला में नवीन शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार की मंशानुसार
नवीन शैक्षणिक सत्र सन् 2025-26, 01 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होना है,इसी तारतम्य में शासकीय नवीन माध्यममिक शाला मोरडोंगरी कला में सरकार के आदेश अनुसार प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम रखा गया,उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप से ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला के उप – सरपंच एवं भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी श्री पंकज दुबे उपस्थित रहे,सर्व प्रथम मां सरस्वती जी का पूजन किया गया, शाला परिवार की और से अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया,कार्यक्रम में उपसरपंच श्री दुबे द्वारा नवीन सत्र के उपलक्ष्य में सभी छात्र – छात्राओं का तिलक चंदन लगाकर पुष्प माला से स्वागत किया गया, कक्षा चौंथी से उत्तीर्ण होकर 05 वी में एवं कक्षा 07 वी से उत्तीर्ण होकर कक्षा 08 वी में आये छात्र-छात्राओं आगामी कक्षाओं की पड़ाई हेतु पुस्तकें वितरण किया गया। तो वहीं उपसरपंच श्री पंकज दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री डॉं मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रताप का लक्ष्य है कि सभी छात्र/छात्राएं को निरंतर पड़ाई से जुड़े रहे एवं पाठ्यक्रम की एक-तिहाई पड़ाई लगभग 3-4 अध्याय अप्रैल माह में ही पूर्ण हो जाये,मध्यप्रदेश सरकार छात्र/छात्राओं को संसाधन की उत्तम व्यवस्था दे रही है।
जिसमें निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क गणवेश,निःशुल्क सायकल,निःशुल्क मध्यान्ह भोजन,मेधावी, कक्षा 12 वी उत्तीर्ण होने वाले छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी एवं लेपटाप दे रही है,जिससे बच्चों का भविष्य में पड़ाई में आर्थिक तंगी का बाधा उत्पन्न न हो,भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्कूली बच्चों के लिए वरदान सिद्ध हुई है, उपसरपंच श्री पंकज दुबे एफ.एन.एल मेला का भी निरीक्षण किया जो बच्चों की शारीरिक, मानसिक भाषा, विकास आदि क्षमताओं का मूल्यांकन करता एवं उनके विकास गतिविधियों को सिखाती है बच्चों द्वारा उक्त मेला गतिविधियों की जानकारी ली गई बच्चों ने उसका सठीक उत्तर दिया। उक्त प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रकाश यदुवंशी,प्रधान पाठक श्री एस.एल.सैयाम,सहायक अध्यापक श्री हरिकिशन रेहड़वे, शिक्षक अश्विनी साहू,शिक्षक विजय पवार, शिक्षक भलावी जी, उपस्थित रहे