संपूर्ण विश्व को भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा मार्ग के सिद्वांतो पर चलना होगा
पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने भगवान महावीर स्वामी जी की रजत प्रतिमा बेदी किया पूजन
आष्टा/किरण रांका
आज जहां विश्व में विभिन्न राष्ट्र अपने हितो के लिए हिंसा के मार्गं पर उतरकर युद्ध के मैदान में हैं। राष्ट्रो एवं देश में हिसात्मक गतिविधियॉं हो रही हैं, उन्हे रोकने का एकमात्र उपाय जैन धर्मं एवं भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा के सिद्वांत ही शांति की दिशा में कारगार साबित हो सकते हैं। हमें भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा के सिद्धांत का पालन करना होगा। सदियों पूर्व भगवान महावीर स्वामी ने जीओं एवं जीने दो का सिद्वांत देकर संपूर्ण मानवीय सभ्यता को अहिंसावादी होकर जीवन जीने का संदेश दिया था। विश्व को भगवान महावीर स्वामी के सिद्वांत पर चलना आज के समय की आवश्यकता हैं। परम पूज्य आचार्य विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य विनिश्चय सागर जी महाराज, विनिष्चल सागर जी महाराज, विश्रांत सागर जी महाराज, प्रवर सागर जी महाराज, विनियोग सागर जी महाराज, सुयोग्य सागर जी महाराज, सुमित्र सागर जी महाराज, क्षु. प्रमोक्ष सागर जी महाराज की पावन निश्रा में श्री दिगम्बर जैन पंचायत के समस्त पदाधिकारी एवं समाजजन् एवं महिलाऐं परम्परागत परिधान में नगर के मुख्य मार्गो से निकले। जैन युवा संगठन की आकर्षक बैंड टीम ने विशेष प्रस्तुति दी। पूर्व नपाध्यक्ष ने भगवान महावीर स्वामी की चांदी की प्रतिमा की आरती एवं पूजन की।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच