Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्य प्रदेश शासकीय रेलवे पुलिस के रेलवे पुलिस सेक्शन जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर के अंतर्गत पंजीबद्ध एन.डी.पी.एस. के अपराधों के जप्तशुदा मुददेमाल लगभग 1039.41 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा, अफीम, डोडाचूरा, चरस, भांग, ब्राउन शुगर) का नियमानुसार विनष्टीकरण एसीसी फेक्ट्री, कैमोर जिला कटनी में कराया गया

जिला ब्यूरो चीफ  संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, (रेलवे) जबलपुर

मध्य प्रदेश शासकीय रेलवे पुलिस के रेलवे पुलिस सेक्शन जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर के अंतर्गत पंजीबद्ध एन.डी.पी.एस. के अपराधों के जप्तशुदा मुददेमाल लगभग 1039.41 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा, अफीम, डोडाचूरा, चरस, भांग, ब्राउन शुगर) का नियमानुसार विनष्टीकरण एसीसी फेक्ट्री, कैमोर जिला कटनी में कराया गया

आज दिनांक 15.04.2025 को श्रीमती मोनिका शुक्ला, (भापुसे) पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे मध्य प्रदेश भोपाल की अध्यक्षता में गठित मादक पदार्थ विनष्टीकरण समिति द्वारा मध्य प्रदेश शासकीय रेलवे पुलिस के रेलवे पुलिस सेक्शन जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर के अंतर्गत पंजीबद्ध एन.डी.पी.एस. के अपराधों के जप्तशुदा मुददेमाल लगभग 1039.41 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा, अफीम, डोडाचूरा, चरस, भांग, ब्राउन शुगर) का नियमानुसार विनष्टीकरण एसीसी फेक्ट्री, कैमोर जिला कटनी में कराया गया। इस अवसर पर विनष्टीकरण समिति के सदस्य श्रीमती सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर,  संतोष कोरी पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर एवं श्रीमती मनीषा पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर,  लोकेश मार्को, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर, श्रीमती बिटटू शर्मा उप पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल,  सुधांशु त्रिपाठी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी जिला कटनी, थाना प्रभारी जी.आर.पी. कटनी निरीक्षक एल.पी. कश्यप, सूबेदार रविन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी जी.आर.पी. रीवा उप निरीक्षक आर.एस. ठक्कर, उप निरीक्षक अनिल मरावी, शासकीय रेलवे पुलिस जोन डी.सी.बी. शाखा प्रभारी आदि उपस्थित रहे