एसपी कटनी द्वारा अर्द्धरात्रि में थाना रीठी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा दिनांक 19.04.2025 की दरम्यानी रात्रि में थाना रीठी पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा थाने में संधारित होने वाले गुंडा रजिस्टर निगरानी/हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, मुलाहिजा रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, ई-एफआईआर रजिस्टर, जरायम रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका
चेक की गई। सभी में पूर्ण प्रविष्ठियां प्रतिदिन अपडेट करने हेतु निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुरूप कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु भी निर्देश दिए गए।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी रीठी कार्यवाहक निरीक्षक राखी पांडे मय स्टाफ के साथ उपस्थित रही हैं।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?