Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा एक बार फिर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने एवं कानून व्यवस्था की नींव बनाए रखने तथा अपराध को जड़ से खत्म करने के क्रम में सरप्राइज कांबिंग गस्त का चलाया गया अभियान पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा चलाए गए अभियान के निर्देशन में कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के नेतृत्व में कटनी पुलिस ने आज कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाकर 129 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 148 गुंडे, बदमाश और आदतन अपराधियों समेत संपत्ति संबंधी अपराधियों की भी चैकिंग की गई

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा एक बार फिर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने एवं कानून व्यवस्था की नींव बनाए रखने तथा अपराध को जड़ से खत्म करने के क्रम में सरप्राइज कांबिंग गस्त का चलाया गया अभियान
पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा चलाए गए अभियान के निर्देशन में कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन के नेतृत्व में कटनी पुलिस ने आज कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाकर 129 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 148 गुंडे, बदमाश और आदतन अपराधियों समेत संपत्ति संबंधी अपराधियों की भी चैकिंग की गई

♦️ पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन स्वयं निकले #कांबिंग_गस्त भ्रमण पर, शहरी थाना/ चौकी प्रभारी एवं कांबिंग गस्त में रवाना होने वाले बल को स्वयं ब्रीफ कर कार्यवाही हेतु दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कटनी पुलिस की कांबिंग गस्त में 129 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

पूरे जिले में राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारियों दल-बल के साथ की कांबिंग गश्त

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना(भा.पु.से) द्वारा संपूर्ण प्रदेश में चलाए गए अभियान के अनुपालन में श्री अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा गत रात्रि में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/ चौकी प्रभारी को अपने बल सहित कांबिंग गस्त करने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, पुलिस अधीक्षक द्वारा शहरी थाना/ चौकी प्रभारियों मय बल को थाना कोतवाली परिसर में एकत्रित कर गणना ली जाकर अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए एवं स्वयं भी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा कटनी शहर तथा थाना रीठी क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

तत्समय डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी शहर के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी अपने बल के साथ मौजूद रहकर कांबिंग गस्त की गई।

कांबिंग गश्त में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी- 223

कार्यवाही

👉 गिरफ्तारी वारंटी – काम्बिग गस्त के दौरान विभिन्न न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के 92 वारंटी गिरफ्तार किए गए

👉 स्थाई वारंटी – कटनी पुलिस द्वारा काम्बिग गस्त अभियान में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों के जारी कुल 37 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए

👉 गुंडा चेकिंग -पुलिस द्वारा अपराधियों के घर जाकर कुल 81 गुंडा चेक किए गए

👉 निगरानी बदमाश – कटनी पुलिस द्वारा अचानक दबिश देकर निगरानी बदमाशों के घर जाकर 67 निगरानी बदमाशचेक किए गए

👉 जुआ अधिनियम अंतर्गत दर्ज प्रकरण – 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के वैधानिक कार्यवाही की गई।

👉 25 आर्म्स एक्ट अंतर्गत दर्ज प्रकरण – अवैध रूप से हथियार रखने वाले 05 अपराधियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई

👉 अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु कटनी पुलिस ने कमिंग गस्त के दौरान कुल 83 आबकारी के प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम विवेचना में लिए गए

👉 धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही -परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 12 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

👉 धारा 126,135 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 149 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

👉 मोटर व्हीकल एक्ट – कटनी पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई व यातायात नियमों का पालन न करने पर 124 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

👉 धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 46 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी
👉 34 पुलिस एक्ट – 05 आरोपियों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट की कार्रवाई की गई
जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रात 12 बजे से अपने क्षेत्र में गश्त शुरू की। मध्य रात्रि में रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सार्वजनिक स्थान होटल, ढाबा, एटीएम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से शख्ती से पूछताछ की व वाहनों को चेक किया गया।

बदमाशों को अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई
👉 गश्त के दौरान पुलिस ने 148 से अधिक हिस्ट्रीशीटर, गुण्डा बदमाशों की रात में चेकिंग की साथ ही उन्हें आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।

👉 पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया की कटनी जिले को अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त जिला बनाने हेतु हर संभव कार्यवाही एवं प्रयास कटनी पुलिस द्वारा लगातार किए जाएंगे