Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कोरेक्स और ड्रग के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी नहीं तो हमारी नस्लें बर्बाद हो जाएंगी:- आईजी रीवा

रीवा संभाग के आईजी गौरव राजपूत ने आज मैहर जिले के ग्राम पहाड़ी में जन चौपाल लगाकर आईजी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आम जन से रूबरू होते हुए कहा कि कोरेक्स ड्रग जैसे मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु हम सभी को एक साथ मिलकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी तभी हम इस बुराई को दूर कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति हम सभी की जिम्मेवारियां है और अगर इन जिम्मेवारियों का निर्वाह हम आज नहीं कर पाए तो हमारी आने वाली नस्लें बर्बाद हो जाएंगी। आईजी गौरव राजपूत ने कहा कि आज से हम रीवा संभाग में कोरेक्स ड्रग के खिलाफ अभियान का शंखनाद करने जा रहे है और अगर इस कारोबार में हमारा कोई अपने विभाग का व्यक्ति भी शामिल या सहयोग में पाया जायेगा तो उसे भी बक्सा नहीं जायेगा। इस कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति की कमर तोड़ने का कार्य किया जायेगा चाहे वह कोई सफेद पोश ही क्यों न हो।
आईजी रीवा ने आमजन को साइबर फ्राड साइबर अरेस्ट के बारे में भी जानकारी दी साथ ही सभी को सावधान एवं सतर्क रहने की सलाह दी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईजी आम जनता की समस्याएं सुनी व अपने अधीनस्थों को त्वरित निदान किए जाने के निर्देश जारी किए। आईजी रीवा गौरव राजपूत ने कहा कि कही भी किसी क्षेत्र में अगर किसी को भी कोरेक्स बेचें जाने की सूचना या जानकारी है तो हमे जानकारी दे व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी व कोरेक्स कारोबारी पर कार्यवाही की जाएगी। जबतक हम आप मिलकर इस नशे के विरुद्ध अभियान नहीं चलाएंगे तब तक समाज को हम इससे मुक्त नहीं करा पाएंगे। निश्चित ही आईजी रीवा का यह नवाचार नशा मुक्त अपराध मुक्त समाज के निर्माण में महती भूमिका निभाएगा जरूरत है आईजी रीवा के इस अभियान के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की।