साधु जी सीताराम

आज बहुत खुशी की बात है कि लगभग एक डेढ़ वर्ष से बागेश्वर धाम आश्रम के मंदिर निर्माण का कार्य आज 9 मई 2025 से प्रारंभ हो गया है कहीं ना कहीं कटनी जिले वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि बागेश्वर धाम सरकार जी का आश्रम बनने जा रहा है महाराज जी ने बोला है दो-तीन महीने में मैं आता रहूंगा तो निश्चित तौर पर कटनी के लोगों को उनके दर्शन लाभ प्राप्त होते रहेंगे और सभी आज जितने भी भाई हमारे मंडल के हैं सभी लोग उपस्थित होकर इस कार्य में सहयोग किया
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल कटनी के जितने भी बंधु हैं उन सभी से आग्रह है की समय निकालकर जो नहीं पहुंचे हैं वह आश्रम पहुंचे और बहुत सौभाग्य की बात है और मंडल भी यही चाह रहा है कि सबके नाम की कम से कम एक ईट बागेश्वर धाम मंदिर के निर्माण में लगे कहीं ना कहीं सभी को पुण्य लाभ प्राप्त हो बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त हो क्योंकि यह सबका आश्रम है सबका धाम है…और जिस दिन यह मंदिर बनकर तैयार होगा निश्चित तौर पर वह एक दिन ऐतिहासिक होगा कहीं ना कहीं यह कटनी जिले वासियों के लिए गर्व की बात है कि महाराज जी के हृदय में कटनी मंडल का विशेष स्थान है कहीं ना कहीं से भी भाइयों के प्रयास से ही हुआ है
सभी को जय सीताराम
निवेदक बागेश्वर धाम शिष्य मंडल कटनी

More Stories
बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संकल्प
बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित