संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 ब्यूरो चीफ कटनी
दिनांक- 10/05/2025
थाना एन.के. जे. जिला कटनी
थाना एन.के. जे. पुलिस की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालक को 12 घंटे मे किया दस्तयाब 
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत रंजन, अति पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को नाबालिग बालक को 12 घंटे मे दस्तयाब करने में मिली सफलता ।
घटना विवरण– पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अपहृत बालक बालिकाओ की दस्तयाबी के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य दिनांक 09-05-2025 को प्रार्थी अमृत लाल यादव पिता बाबु लाल यादव उम्र 39 साल निवासी प्रेमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका नाबालिग बालक उम्र करीबन 11 साल का शाम को अपनी सायकिल लेकर घर से निकला था जो अभी तक वापस नही आया है कि रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. कटनी मे अपराध क्रं. 209/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के आदेशानुसार टीम गठित कर बालक के पथ गमन को रिवार्स आर्डर मे क्षेत्र के 20-30 कैमरो को चेक करते हुए रपटा पेट्रोल पंप क्षेत्र से बालक का पता लगाकर बालक के परिजनो को सुपुर्द किया।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी एन.के.जे. उप. निरी. अनिल यादव, सउनि केवल उइके, प्र.आर. 06 प्रमोद सिंह ठाकुर, आर. 297 सुजीत रजक

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार