राहुल राठौड़ की रिपोर्ट
राजोद। एस. बी.रोड राजोद पर ,समाजसेवी डॉक्टर सुमित कुमार मिश्र एवं डॉ. पूजा मिश्र की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भीषण गर्मी के बाद भी रक्तदाताओं ने शिविर स्थल पर पहुँच कर रक्त दान किया।160 यूनिट रक्त का दान किया गया,जो कि मॉडल ब्लड ट्रांसफ्यूजन टीम,ब्लड बैंक एम वाय हॉस्पिटल इंदौर के द्वारा थैलेसेमिया से पीढित बच्चों हेतु एकत्र किया गया।शुभारंभ महंत गणपतदास महाराज ने भगवान धन्वंतरि जी का पूजन करके किया। स्वागत डॉ सुमित कुमार मिश्र, स्वस्तिक त्रिवेदी, संजय नायमा,देवांश,दीपाली मिश्र ने किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया।
शिविर में विशेष केंद्र रहे,प्रथम बार रक्तदान कर रहे युवा रक्तदाता तथा जोड़े से रक्तदान करने वाले ,शिविर में बडी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद थे। डॉ.सुशातं सिंह , डॉ मणिकंडन, डॉ.अमन शाक्य एवं टीम का सहयोग रहा।
फोट़ो कैप्शन राजोद।









More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच