ग्राहक पंचायत महाकोशल प्रान्त की प्रांतीय बैठक संपन्न प्रान्त की नवीन कार्यकारिणी गठित
ग्राहक पंचायत पिछले 50 वर्षो से ग्राहक न्याय हेतु कार्य करने वाला देश व्यापी संगठन है । जबलपुर में आयोजित बैठक में प्रान्त चारों संभागों से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए , राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय जी की उपस्थिति में कटनी से श्री ध्रुव प्रताप सिंह जी को प्रान्त अध्यक्ष, रीवा से श्री अजय मिश्रा जी को प्रान्त संगठन मंत्री तथा छतरपुर से श्री शैलेन्द्र मिश्रा को प्रान्त सचिव के दायित्व पर नियुक्त किया। उपाध्यक्ष के दायित्व हेतु जबलपुर से कैप्टन आलोक त्रिवेदी तथा सागर से संदीप श्रीवास्तव के नाम की घोषणा हुई । प्रान्त के 24 जिलों में ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र स्थापित कर समाज में शोषण के समाधान की एक सर्व स्पर्शी व्यवस्था निर्माण करने पर तथा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठीयां आयोजित कर ग्राहक आंदोलन को जन आंदोलन बनाने पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

More Stories
बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संकल्प
बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित