पीर बाबा उर्स की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी
जबलपुर और कटनी मार्ग रहेगा परिवर्तित
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कटनी के पीर बाबा मजहार स्थल पर दिनांक 29 मई से 1 जून तक पीर बाबा मजहार के पास उर्स का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज जिले के पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया जी के द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया पुलिस
कप्तान के द्वारा साथ थाना प्रभारी माधव नगर निरीक्षक अभिषेक चौबे, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल पांडे, झिंझरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत और अन्य बल उपस्थित रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तैयारी की समीक्षा की गई और प्रभारी अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए। साथ ही कार्यक्रम समिति को भी व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देशित किया गया। आपको बता दें कि दिनांक 29 मई से 1 जून तक जबलपुर और कटनी के मध्य
हाईवे के पास से एवं बिलहरी तिराहे से सड़क मार्ग परिवर्तित रहेगा पुलिस प्रशासन के द्वारा यह बताया गया है कि उक्त दिनांक को कटनी आने वाले वाहन ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न करके सीधे बिलहरी मोड वाले रास्ते से शहर के अंदर आएंगे और कटनी से जबलपुर जाने वाले वाहन बिलहरी मोड़ से हाईवे की ओर मुड़कर जबलपुर जाएंगे पीर बाबा के सामने वाली मार्ग का इस्तेमाल केवल उसमें आने जाने वाले वाहन ही करें लोगों को असुविधा न हो इसके लिए कार्यक्रम समिति एवं पुलिस प्रशासन की ओर से प्रेस व्यक्ति विज्ञप्ति भी जारी की जा रही है

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?