Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना करनवास की अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के तहत थाना करनवास की पुलिस टीम ने 75 लीटर अवैध जहरीली शराब की जप्त,,,

थाना करनवास की अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के तहत थाना करनवास की पुलिस टीम ने 75 लीटर अवैध जहरीली शराब की जप्त,,,

 

 

अवैध शराब के विरुद्ध जिले में जारी अभियान के तहत अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्यावरा सुश्री किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना करनवास की पुलिस टीम ने 75 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त करने में सफलता अर्जित की है,,,दिनांक 26.08.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम दुपड़िया में 1 व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम दुपड़िया में पहुचकर देखा एक व्यक्ति अपने टापरी में नीले रंग की प्लास्टिक की दो कुप्पी रख कर बैठा है। पुलिस टीम को आता देख एकाएक भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछा अपना नाम कालूराम वर्मा, उम्र 42 साल निवासी ग्राम दुपाडिया का होना बताया दोनों कुप्पी का ढक्कन खोलकर सूघा तो उक्त नीले रंग की दोनों कुप्पियों में कच्ची हाथभट्टी की शराब होना पाई गई जिसमे तीव्र गंध आ रही थी,,,सूघने पर प्रतीत हो रहा था यदि उक्त शराब को यदि व्यक्ति सेवन करते है तो निश्चित ही ऐसे पीने वाले व्यक्तियों के जीवन को खतरा होने की संभावना है। उक्त व्यक्ति से शराब बेचने हेतु वैध लाईसेन्स मांगा जो उसने नही होना बताया आरोपी के कब्जे से नीले रंग की एक कुप्पी मे 40 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब कीमती 4000 रुपये व दूसरी कुप्पी में 35 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब कीमती 3500 रुपये कुल 75 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 7500 रूपये विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 170/21 धारा 34(2) 49 A मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया,,,संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी करणवास व उनकी टीम में सउनि राजेंद्र सिंह, सउनि मंगल सिंह, आरक्षक सुनील, सैनिक मोहन एवं आरक्षक मनोज का विशेष योगदान रहा!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!