Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 16 जून तक कराए जा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

आईटीआई में 23 तकनीकी ट्रेड हैं संचालित

महिलाओं के लिये आरक्षित हैं 35 प्रतिशत सीटें

ग्वालियर 02 जून 2025/ ग्वालियर में बिरलानगर स्थित शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईआईटी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने कम्प्यूटर या एंड्रॉयड मोबाइल फोन अथवा ऑनलाइन सहायता केन्द्रों के माध्यम से विभाग के पोर्टल https://mpiticounseling.co.in/ पर अब 16 जून तक अपना पंजीयन व च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। पहले इसके लिये 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित थी। संभागीय आईटीआई में 23 व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित हैं। संभागीय आईटीआई में महिलाओं के लिये 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
शासकीय संभागीय आईटीआई के प्राचार्य श्री एम के आर्य ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन उपरांत संस्थाओं तथा व्यवसायों के क्रम का चयन 16 जून तक कर सकेंगे। आईटीआई में प्रवेश के लिये ट्रेड के अनुसार आठवीं व दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिये आईटीआई में व श्री आर के गुप्ता (मोबा. 6264605679) पर संपर्क किया जा सकता है।

छात्रावास सहित अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं

संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाई व सम्पूर्ण परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। न्यूनतम दर पर वाईफाई युक्त होस्टल की सुविधा विद्यार्थियों के लिये उपलब्ध है। साथ ही संस्था के विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न छात्रवृत्तियाँ भी मिलती हैं। संभागीय आईटीआई में सीएनसी एण्ड अपग्रेडेड मशीनरी उपलब्ध है। ऑन जॉब ट्रेनिंग, एनसीसी के बी व सी सर्टिफिकेट का प्रावधान है। समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के माध्यम से कैम्पस प्लेसमेंट भी कराए जाते हैं।

संभागीय आईटीआई में यह ट्रेड हैं संचालित

संभागीय आईटीआई में 23 व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित हैं। जिनमें कोपा, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन डिजाइन, फिटर, फाउंड्रीमैन, एससीव्हीटी, मशीनिस्ट, मैकेनिक (ट्रैक्टर), मैकेनिक डीजल, आर ए सी, स्विंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर (हिंदी), सर्वेयर, टर्नर, वेल्डर, ओ.ए.सी. सी.ओ, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल), मैकेनिक मोटर व्हीकल, कोपा दृष्टि बाधित 100 प्रतिशत एवं ड्रेस मेकिंग़ शामिल हैं।