Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर हवाई अड्डे से विमान सेवाओं के पुनः प्रारंभ करने और विस्तार के लिए सौंपा पत्र

ग्वालियर/दिल्ली 03 जून 2025/ ग्वालियर में विमान सेवाओं के विस्तार के सिलसिले में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाक़ात की। उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डा से बंद विमान सेवाओं को पुनः प्रारंभ कराने और नई विमान सेवाओं के विस्तार के लिए पत्र सौंपा।
सांसद श्री कुशवाह ने नागर विमानन मंत्री श्री नायडू को जानकारी दी कि ग्वालियर हवाई अड्डे पर हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से विमानन सेवाओं के लिए व्यापक बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। ग्वालियर हवाई अड्डा अब प्रति वर्ष 15 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। पिछले वर्ष हवाई अड्डे से लगभग 3.33 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी, और इस वर्ष अब तक इसमें 60,000 से अधिक यात्रियों की वृद्धि देखी गई है, जो क्षेत्र में हवाई यात्रा की बढ़ती माँग को दर्शाता है।
वर्तमान में ग्वालियर हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए दैनिक उड़ानें, तथा अहमदाबाद के लिए साप्ताहिक उड़ान उपलब्ध है। अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी की अत्यधिक आवश्यकता बनी हुई है, जो ग्वालियर और इसके आस-पास के जिलों की जनता और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए लाभकारी होगी।
सांसद श्री कुशवाह ने इंदौर, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ानों का पुनः संचालनः करने के लिए आग्रह किया। साथ ही कहा वर्तमान में यात्रियों को दिल्ली या मुंबई के माध्यम से कनेक्टिंग उड़ान लेनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है।
इन शहरों के लिए सीधी उड़ानों के संचालन से व्यापार, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा वर्तमान में अकाशा एयरलान्स द्वारा ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में एक बार उड़ान संचालित की जाती है। यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए आग्रह है कि इस उड़ान की आवृत्ति सप्ताह में तीन बार की जाए, और इसे सूरत तक विस्तारित किया जाए, जिससे क्षेत्रीय संपर्क को और मजबूती मिले।
सांसद श्री कुशवाह ने ध्यानाकर्षित किया की गत दिसंबर माह में भी मेरे द्वारा ग्वालियर में विमान सेवाओं के विस्तार के संबंध में एक पत्र प्रेषित किया था, जिसमें ग्वालियर से पुणे, इंदौर और सूरत के लिए सीधी उड़ानों के संचालन का अनुरोध किया गया था।
यदि विमान सेवाओं में विस्तार किया जाता है तो ग्वालियर हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख की वृद्धि की संभावना है, जिससे हवाई अड्डे की विस्तारित क्षमता का पूर्ण उपयोग हो सकेगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि ये सभी बिंदु 23 मई 2025 को ग्वालियर में आयोजित हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में भी चर्चा के विषय रहे हैं।
इसलिए आग्रह है कि उपरोक्त सुझावों पर सार्वजनिक हित में सकारात्मक निर्णय लें तथा प्रधानमंत्री जी के क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएँ। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ने इस पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया है।