Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

फरियादियों को त्वरित और उचित न्याय दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता-एसपी अभिनय विश्वकर्मा

कटनी। इंदौर से तबादले पर कटनी पहुंचे जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया। गौरतलब है कि गतदिवस पुलिस मुख्यालय से जारी तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल कर दिया गया था तथा उनके स्थान पर इंदौर में पदस्थ अभिनय विश्वकर्मा को कटनी जिले में पदस्थ किया था। जिसके बाद आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा ने आज कटनी पहुंचकर पदभार ग्रहण संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शहर के पत्रकारों के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में अब पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर रहेगी और समय-समय पर इन पर नकेल कसने की पूरी कोशिश की जाएगी ताकि जिले में कानून व्यवस्था के साथ-साथ शांति बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर व जिले के पेशेवर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही तेजी से होगी। इसके अलावा पुलिस के पास आने वाले सभी फरियादियों को त्वरित और उचित न्याय दिलाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रखकर आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे और सभी शिकायतों का समय से निस्तारण भी सुनिश्चित करेंगे। अगर किसी भी थाना स्तर पर बिना वजह कार्यवाही लंबित करने की शिकायत मिलेगी तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सबसे सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले भर के अपराधियों को भय दिखाने तथा हर क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस व्यापक रूप से गश्त करती हुयी नजर आया करेगी। इसके साथ ही साथ जिले की सीमा के अंदर शराब तस्करी, पशु तस्करी तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेक पोस्ट और बैरियर बनाकर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस अधीक्ष्क श्री विश्वकर्मा ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ही मातहतों को निर्देश देते हुए कहा है कि शहर में जहां कहीं भी ट्रैफिक संबंधित समस्या है, उसके लिए संबंधित लोग एक्शन प्लान बनाकर काम करेंगे। इस दौरान जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निराकरण को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में एसपी श्री विश्वकर्मा ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को मातहत अधिकारी गंभीरता से लेकर उनके त्वरित निराकरण के प्रयास करें यह भी सुनिश्चित किया जाएगा और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी