Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 17, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

विधायक ने अपना वादा निभाया तो नगर परिषद जन प्रतिनिधियों ने अपना विकास की भरमार जो कहा पत्थर की लकीर साबित हुई दोनो परिषदों के जन प्रतिनिधी की तस्वीर बदली

विधायक ने अपना वादा निभाया तो नगर परिषद जन प्रतिनिधियों ने अपना विकास की भरमार

जो कहा पत्थर की लकीर साबित हुई दोनो परिषदों के जन प्रतिनिधी की तस्वीर बदली

विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत कैमोर व विजयराघवगढ़ नगर परिषदों आती है। जहा पर नये अंदाज मे इतिहास लिखा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने ढाई वर्ष पूर्व दिए वादे को पत्थर की लकीर की तरह पूरा किया विधायक की मंशा अनुसार कैमोर विजयराघवगढ़ के नगर परिषद अध्यक्षो ने स्वेच्छा से हस्ते हस्ते अपना स्तिफा दिया। विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुचे कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय सत्येंद्र पाठक ने सर्वप्रथम विजयराघवगढ़ मे नव निर्मित प्रवेश द्वार वाटर कूलर के साथ साथ बस स्टैंड मे 100 फिट उचा तिरंगे झंडे के साथ वार्डो मे लगी नयी तकनीक की सौर ऊर्जा लाईट का लोकार्पण कर नगर को करोडो की सौगात दी इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा ने कहा की विकास के साथ छेत्र के प्रति लगाव हमारे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का अधिक रहता है इस लिए अंय विधानसभा क्षेत्रो की तुलना मे विजयराघवगढ़ कैमोर बरही नगर परिषदों मे अधिक विकास देखने को मिलता है। वसुधा ने यह भी कहा की विधायक महोदय ने हमे ढाई ढाई के लिए अध्यक्ष पद दिया किन्तु किसी कारण बस समय अधिक निकल गया किन्तु विधायक के बादो को पूरा करना हमारा भी कर्तव्य है हम आज से अपना कार्यभार सम्पत्ति की घोषणा कर अपना स्तिफा देते हैं। वही विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा विजयराघवगढ़ विकास के मामले मे अभी पिछे है इसकी तस्वीर बदलनी जरूरी है श्रीपाठक ने कहा नगर परिषद तलाब सौंदर्यीकरण का कार्य करे बायपास की रुकावटों को जल्द दूर कर बायपास बनाया जाएगा। नगर परिषद विकास के कार्य मे जुटे पैसा लाना स्विक्रती और मंजूरी लाना मेरा कार्य है। उन्होंने कहा की राजनीति एक काली कोठरी है जिससे बेदाग कोई नही निकलता किन्तु वसुधा मनीष मिश्रा नगर परिषद के अध्यक्ष पद से बेदाग निकले। उदार दिल से वसुधा ने अपने पद का दाईतव राजेश्वरी हरीश दुवे को दिया चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कर आगे का कार्य किया जाएगा।

कैमोर मे नवीन, कर्मयोगी सत्येंद्र पाठक बस स्टैंड, का लोकार्पण
मध्यप्रदेश की सबसे अमीर नगर परिषद कैमोर नगर परिषद मानी जाती है। इस नगर परिषद के विकास की गंगा इस तरह बही की पूर्व के सारे इतिहास धराशायी हो गयी। नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा ने अपने कार्यकाल पूरे होने के पूर्व किए गये नवीन कार्यो का लोकार्पण छेत्री विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जो विधायक की भाती नही एक प्रधान सेवक की भाती अपनी भूमिका निभाते हैं। नगर परिषद कैमोर के तत्वावधान मे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने सर्वप्रथम एक बृक्ष मा के नाम का यात्री प्रतीक्षालय के साथ साथ नवीन बस स्टैंड व फायर स्टेशन का लोकार्पण कर नगर को करोडो की सुविधा देते हुए बधाई दी ।नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा ने कहा की हमेशा हमारी नगर परिषद पार्षदों नगर परिषद के कर्मचारियों नगर के गणमान्य नागरिको के साथ साथ एसीसी सीमेंट अडानी फाउंडेशन एवरेस्ट आदी के सहयोग तथा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक जी के मार्गदर्शन के साथ विकास कार्य किए जो की बाबू जी पं सत्येंद्र पाठक जी का सपना रहा बाबू जी ने हमेशा इस छेत्र के विकास का सपना देखा जिसे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक पूरा कर रहे हैं हमने भी प्रयास किया। मनीषा अजय शर्मा ने यह भी कहा की ढाई साल के बाद नगर पारिषद का दाईतव दूसरे पक्ष को देने का वादा विधायक जी ने किया था इस लिए विधायक जी के वादो को पूरा करते हुए आज से मै अपने दाईतवो का त्याग कर दूसरे पक्ष पलक नमीत ग्रोवर को चुनावी प्रक्रिया के पश्चात दिए जाना है मै आषा करुगी की नगर के विकास मे वह हमसे भी अच्छी भूमिका निभाए और विधायक जी का नाम रोशन करे। मनीषा शर्मा ने कहा की सौभाग्यशाली है कैमोर और यह छेत्र जिसे संजय सत्येंद्र पाठक जैसे विधायक नही प्रधान सेवक मिले है ।वही उपाध्यक्ष संतोष केवट ने भी ढाई वर्ष के कार्यकाल मे हुए सैकडों विकास कार्यो की लम्बी लिस्ट बताई तथा कहा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का मार्गदर्शन न होता तो सम्भव ही नही था इस तरह का विकास।
विधायक ने किया सम्बोधित
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बोधन मे कहा की कैमोर का विकास एतिहासिक विकास रहा। आज तक के नगर परिषद के अध्यक्षों ने कैमोर का शोषण किया नगर परिषद की राशि का उपयोग नगर हित मे नही लगाया। किन्तु मनीषा अजय शर्मा तथा ढाई वर्ष पूर्ण के पश्चात नगर परिषद की अध्यक्ष बनने जा रही पलक नमीत ग्रोवर यह लोग भाजपा के वह सिपाही है जिन्हे पैसो का लालच नही यह नगर के हित मे नगर परिषद की राशि का उपयोग कर विकास किया और आगे भी अब पलक नमीत ग्रोवर चहुंमुखी विकास करेगी। संजय सत्येंद्र पाठक ने उद्बोधन मे कहा की नगर मे अभी खिलाड़ियों के खेल मैदान की आवश्यकता है जिसकी स्विक्रती मै देता हू दो खेल मैदान बनाए जाएगे एक नाईट टूर्नामेंट के लिए एसीसी के सहयोग से दूसरा एवरेस्ट के सहयोग से भूमि यह दोनो कम्पनिया देगी पैसा मै दूगा। वही श्रीपाठक ने जल संरक्षण पर गम्भीर होने के लिए कहा सभी लोग आने वाले समय मे जल संकट को ध्यान दे और पानी को जमीन के अंदर जाने के उपाय करे। इसी दौरान श्रीपाठक ने कहा कैमोर विजयराघवगढ़ नगर परिषद के अध्यक्षों ने समय अवधि के अनुसार मेरे वादे को पूरा करते हुए अपने अपने स्तिफे दिए है जो कैमोर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा को दिए जा चुके हैं जल्द ही चुनावी प्रक्रिया के दौरान कैमोर से पलक नमीत ग्रोवर व विजयराघवगढ़ से राजेश्वरी हरीश दुवे अध्यक्ष पद पर आसीन होकर अपने अपने दाईतवो का निर्वाहन करेगे उन्होंने कहा की मै उन सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त कर्ता हू जिन्होंने विकास की इबादत लिखने मे मेरा सहयोग किया आज भाजपा पार्टी की तरफ से भी मै सभी को धन्यवाद देता हू। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा हमारे मुख्यमंत्री का सपना मध्यप्रदेश का विकास मेरा सपना विजयराघवगढ़ विधानसभा का विकास आप लोग कार्य किजिए योजनाओं और राशि की जिम्मेदारी मेरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी की है विकास के कार्यो मे कोई रुकावट नही आएगी।
विपक्ष पर बरसे विधायक
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने काग्रेस का उपहास उडाते हुए कहा काग्रेस के एक से एक दिग्गज नेता मेरे पिछे है आखिर मेरा कद बडा है तभी यह एक छोटे से प्रधान सेवक का विरोध करते हैं। इसी दौरान उन्होंने हाथी और कुत्ते की कहानी भी अपने अंदाज मे सुनाई सम्पूर्ण नगर ने तालियो के साथ संजय सत्येंद्र पाठक का समर्थन करते हुए अपने परिवार के पाठक जी के लल्ला की जय कार लगाई। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पलक ग्रोवर को राजनीतिक व्यवस्थाओं व नगर के प्रति सजक रहने तथा नगर व जन सेवा के कार्यो के करने का मंत्र भी दिया। अंत मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम मे पहुचे हजारो उपस्थित जनो का आभार प्रकट किया।
ज्ञात हो की दोनो नगर परिषद कैमोर विजयराघवगढ़ ने करोडो की योजनाओं का लोकार्पण किया। विकास के पथ पर चलते हुए विधायक के साथ साथ भाजपा का भी नाम रोशन किया।
*उपस्थिति रही*
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के काफिले के साथ विधायक प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष रामजी सोनी कैमोर मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा कांटी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह सिंगौडी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सोनी वसुधा मनीष मिश्रा मनीषा अजय शर्मा पलक नमीत ग्रोवर राजेश्वरी हरीश दुवे उपाध्यक्ष संतोष केवट हरिओम वर्मन जनपद अध्यक्ष सुधा कोल पूर्व उपाध्यक्ष गुडडू शर्मा बीएमओ डाक्टर विनोद कुमार विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा कैमोर नगर परिषद के सीएमओ धर्मेन्द्र शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान अंकुर ग्रोवर विजयराघवगढ़ कैमोर नगर परिषद के सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारी नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार आदी की उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ