Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अदाणी फाउंडेशन, कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का हुआ भव्य आयोजन

एक स्वस्थ पर्यावरण ही सुनहरे भविष्य की नींव है”, इसी संदेश को लेकर अदाणी फाउंडेशन, कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2025 का आयोजन अत्यंत उत्साह व जागरूकता के साथ किया गया।

कार्यक्रम प्रात: 7 बजे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के 200 बच्चों के साथ प्रारंभ हुआ जिस में रेंज प्रभारी विजयराघवगढ़ श्री सुंदर निवेधन (आई.एफ.एस.) के साथ नाद गुंजन कला परिषद के अध्यक्ष श्री मोहनदास नागवानी एवं अदाणी फाउंडेशन से श्रीमती ऐनेट एफ. बिश्वास व श्री पंकज द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही।

खेल प्रशिक्षुओं ने “ईको रन” के द्वारा “पर्यावरण बचाओ–जीवन बचाओ”, “प्लास्टिक हटाओ–प्रकृति बचाओ” जैसे नारों के साथ दौड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 65 बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता पर पोस्टर तैयार किए, जिनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों को रेंज प्रभारी विजयराघवगढ़ श्री सुंदर निवेधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरक विचार साझा किए गए। सभी प्रशिक्षुओं को “प्लास्टिक मुक्त वातावरण” हेतु कार्य करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षुओं द्वारा मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान करते हुए किया गया, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट पदार्थ एकत्र कर स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया — यह पर्यावरण के प्रति जागरूकता की एक सशक्त और प्रेरणादायक मिसाल रही।

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित कैमोर के दो युवा फुटबॉल खिलाड़ी हृदयांश सिंह व मोहम्मद आहिल सैफ हुसैन का देश के ख्याति प्राप्त दिल्ली यूनाइटेड फुटबॉल क्लब मे चयनित होने पर उनका सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि खेल प्रशिक्षण परियोजना और ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन, कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे जीवन मूल्यों से भी जोड़ रहा है।

पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के महात्वाकांक्षी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नन्हवाराकला गांव के सबसे बड़े तालाब का जीर्णोद्धार करने हेतु भूमि पूजन किया गया।

अदाणी फाउंडेशन, कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स ने बायफ लाइवलीहुड्स संस्थान के साथ मिलकर विगत 2 वर्षों में 200 से ज्यादा जल संरक्षण की संरचनाओं को तैयार करते हुए 2.50 लाख घन मीटर अतिरिक्त जल को इन संरचनाओं में संचित करने का कार्य किया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद विजयराघवगढ़ के उपाध्यक्ष श्री उदयराज सिंह चौहान, अमेहटा सीमेंट वर्क्स के सिक्योरिटी हेड श्री कुलविंदर सिंह, अदाणी फाउंडेशन से क्लस्टर सीएसआर हेड श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वास के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, गांव के किसान और महिलाओं के साथ तालाब के बीचोंबीच विधि विधान से भूमि पूजन कर तालाब गहरीकरण का कार्य शुरू किया गया

अदाणी फाउंडेशन से पंकज द्विवेदी ने ग्राम सरपंच के साथ मिलकर सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज द्विवेदी ने अदाणी फाउंडेशन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर के समुचित और वैज्ञानिक दृष्टि से विकास करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सभी के बीच रखा।

अमेहटा सीमेंट वर्क्स के सिक्योरिटी हेड श्री कुलविंदर सिंह ने सबको इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी, साथ ही कहा कि जहाँ जल का संचय होता है वहां ग्रह दशा भी चंद्रमा के प्रभाव से बेहतर होने लगती है। इस जल भंडारण के कार्य से कितनी जिंदगियाँ गांव के लोग फलित फूलित होंगे, उसकी कल्पना सचमुच सुखद है।

जनपद उपाध्यक्ष विजयराघवगढ़ श्री उदयराज सिंह ने राज्य सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन के जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर बायफ लाइवलीहुड्स के प्रोजेस्ट लीड श्री प्रभात कुशवाहा ने सभी को कैमोर कृषि उद्यमी फॉर्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़ने, मिट्टी की जांच कराने और साथ ही कृषि संबंधित नवाचारों से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया। अदाणी फाउंडेशन से श्री अमित सोनी ने लगभग 60 प्रकार के 6250 पौधों के माध्यम से ग्राम पंचायत बड़ारी में सामुदायिक वन तैयार किए जाने की जानकारी दी।

अदाणी फाउंडेशन और बायफ के सिविल इंजीनियर श्री विशाल और श्री शशांक ने तालाब में किए जाने वाले कार्य को विस्तार से सभी को बताया और पूरे कार्य को जनभागीदारी से किये जाने हेतु सबको प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर क्लस्टर सीएसआर हेड श्रीमती ऐनेट एफ बिश्वाश ने सभी को आभार देते हुए अदाणी फाउंडेशन के गांव और गांव वासियों के विकास और उत्थान के लिए की जानेवाली सभी विकास की योजनाओं को लोगो के बीच रखा और सबके सहयोग के साथ तालाब गहरीकरण के कार्य को पूरा किये जाने का आव्हान किया।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन के महात्वाकांक्षी कार्यक्रम हरित पर्यावरण की एक पहल – वृक्ष से विकास एवं शासन एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम बड़ारी में देर शाम तक अदाणी फाउंडेशन, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर व बाएफ लाइवलीहुड्स की टीम, कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स की सिक्योरिटी से श्री कनावत, श्री कुलविंदर सिंह, श्री सुनील कुमार ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर करीब 20 प्रकार के 120 पौधे रोपित किए।

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन भर के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अदाणी फाउंडेशन की पूरी टीम के साथ श्री आश्चर्य तिवारी, श्री ब्रह्ममूर्ती तिवारी, श्री सूरज गर्ग, श्री उमाकांत उर्मिलिया, श्री सुरेंद्र उर्मिलिया, श्री शकील बेग, श्री प्रतीक गुप्ता, ग्राम नन्हवाराकलां के पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302