Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के मामले में कटनी प्रदेश के 10 अग्रणी जिलों में शामिल कलेक्टर श्री यादव द्वारा सतत् समीक्षा की वजह से फार्मर आई डी बनाने के कार्य में आई तेजी

किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने के मामले में कटनी प्रदेश के 10 अग्रणी जिलों में शामिल
कलेक्टर श्री यादव द्वारा सतत् समीक्षा की वजह से फार्मर आई डी बनाने के कार्य में आई तेजी

कटनी (07 जून) – किसानों के फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपादन के मामले में कटनी जिला प्रदेश के प्रथम 10 अग्रणी जिलों में शामिल है। जिले में अब तक 1 लाख 69 हजार 873 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपादित किया जा चुका है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने राजस्व अधिकारियों को इस कार्य में और अधिक तेजी लाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि किसानों की प्राथमिकता से फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना सुनिश्चित हो।

फार्मर आईडी

जिले में अब तक बने फार्मर आईडी में से कटनी नगर में 9हजार 136, स्लीमनाबाद तहसील में 16 हजार 892, बहोरीबंद तहसील में 24 हजार 560, कटनी ग्रामीण में 10 हजार 291 फार्मर आई डी बनाये जा चुके हैं। इसी प्रकार बरही तहसील में 16 हजार 709, विजयराघवगढ़ तहसील में 28 हजार 677, रीठी तहसील में 21 हजार 499, बडवारा तहसील में 16 हजार 52 और ढीमरखेड़ा तहसील में अब तक 26 हजार 127 किसानों के फार्मर आई डी बनाये जा चुके हैं।

फार्मर आई डी के लाभ

फार्मर आई डी के तहत कृषकों को आसानी से केसीसी ऋण कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त हो सके तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का निर्धारण एवं सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक कृषक भूस्वामी को एक यूनिक आईडी भारत सरकार द्वारा जनरेट कर प्रदान की जा रही है।
शासन द्वारा पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर आई.डी का होना अनिवार्य किया गया है ।इस हेतु कलेक्टर श्री यादव ने समस्त पीएम किसान हितग्राहियों की फार्मर आई.डी बनाने हेतु कैम्प का आयोजन करने के दिशा-निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है।