Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग

चाका के पास थर्माकोल फैक्ट्री में आग बुझाने लगायें गये है 4 फायर ब्रिगेड वाहन

कटनी।लमतरा रोड चाका के पास स्थित निजी थर्माकोल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने नगर निगम को मौके पर फायर ब्रिगेड रवाना करने के निर्देश दिये। वर्तमान में आग नियंत्रण स्थित में है। कलेक्टर श्री यादव स्वयं पूरी स्थिति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

कलेक्टर श्री यादव ने आग की भयावहता को देखते हुए नगर परिषद कैमोर,विजयराघवगढ़ एवं ए सी सी फैक्ट्री कैमोर की दमकल गाड़ियों को भी मौके पर भेजने के निर्देश दिए थे। कैमोर सी एम ओ धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि दमकल वाहनों को गंतव्य स्थल लमतरा चाका के लिए रवाना कर दिया गया है। होमगार्ड कमान्डेंट श्वेता गुप्ता के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। आग पर तेजी से काबू पाया जा रहा है।

कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा , तहसीलदार बी के मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारी और पुलिस , दल-बल सहित मौजूद हैं। चार फायर ब्रिगेड दमकल वाहनों द्वारा आग बुझाई जा रही है।

थाना कुठला के अंतर्गत लमतरा में की निजी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही विकास शर्मा एच एस एम के नेतृत्व में एस डी ईआर एफ के 4जवानों की टीम अग्निशमन यंत्र, सीढ़ी, रस्सा आदि बचाव उपकरणों के साथ मौके पर एक्शन में है। प्राथमिक तौर पर फैक्ट्री के भीतर किसी भी व्यक्ति के फँसे होने की सूचना नहीं है।