Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रथयात्रा महोत्सव में होगा संतो आगमन, गुरु दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा


विजयराघवगढ संकट मोचन जगन्नाथ धाम में आगामी 27 जून 2025 शुक्रवार को रथ यात्रा महामहोत्सव जगन्नाथ धाम पुरी की परम्परा के अनुसार मनाई जाएगी। विजयराघवगढ़ संकट मोचन जगन्नाथ धाम मे बिराजमान जगन्नाथ जी का प्रातःकालीन बेला में अभिषेक पूजन करते हुए रथयात्रा नगर भ्रमण करेगी।तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। जगन्नाथ भगवान प्रतिवर्ष आषाढ़ पक्ष द्वितीया को भगवद भक्तों के दर्शनार्थ निकलते हैं। रथयात्रा महोत्सव में सम्मलित होने के लिए अयोध्या से युवराज महंत डॉ राघवेश दास वेदान्ती जी महाराज,वैष्णवाचार्य संत श्री नारायण स्वामी जी महाराज व अंय गुरु जनो का आगमन होगा। इस भव्य दिव्य आयोजन की तैयारी समिति सदस्य एवं नगर के भक्तों द्वारा शुरु कर दी गई है। आयोजन समिति के पं प्रमोद मिश्रा,पं केशवानंद तिवारी,डाॅ अनिल मिश्रा,विमलेन्दु पयासी,ब्रह्ममूर्ति तिवारी,अनिल शर्मा,मदनलाल ग्रोवर,देवेश मिश्रा,पत्रकार शेरा मिश्रा,पं जागेश्वर मिश्रा,एम एल नामदेव,जमुना गुप्ता, विपिन सोनी,रामनारायण गर्ग,ओ पी तिवारी,शिवकुमार पांडेय,माधुरी मिश्रा, मनोज गुप्ता,संदीप मिश्रा,लक्ष्मण पांडेय,अरुण मिश्रा,कुंजीलाल गुप्ता,लक्ष्मण यादव,अशोक गुप्ता,सुरेन्द्र त्रिपाठी,अजीत पांडेय,सुरेन्द्र मिश्रा,तारा सिंह चौहान,राजू गुप्ता,रामकिशोर गुप्ता,संतोष मिश्रा,वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया,पं रामावतार त्रिपाठी,पं कृष्णदास पांडेय, ऋषिकेश मिश्रा, नीरज शुक्ला, आशीष मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने भगवद भक्तों से उपस्थित हेतु आग्रह किया है। गुरु जनो के आशिर्वाद के साथ साथ जगन्नाथ रथ यात्रा मे सामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है ईश्वर सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करेगे।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302