Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विजयराघवगढ़ अतिक्रमण अतिआवश्यक मांग पर, गिरेगी गाज विधायक के समझौते पर खरे नही उतरे व्यापारी, अब अधिकारी आदेशो के अनुसार करेगे अतिक्रमण

विजयराघवगढ़ अतिक्रमण अतिआवश्यक मांग पर, गिरेगी गाज

विधायक के समझौते पर खरे नही उतरे व्यापारी, अब अधिकारी आदेशो के अनुसार करेगे अतिक्रमण

विजयराघवगढ़ अतिक्रमण को लेकर याचिका लगाई गयी थी जिसके बाद अधिकारियों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो की नाप आदी का सिलसिला प्रारंभ हुआ। अतिक्रमण होने से अवैध कब्जा धारकों को नुकसान तो होगा किन्तु नगर की सुन्दरता और व्यापार बढेगा। नगर के प्रमुख मार्ग मे हर जाती धर्म के लोग व्यापार करते हैं। किन्तु चंद व्यापारी जिन्होंने अवैध कब्जा कर रोड तक अतिक्रमण किया हुआ है वह व्यापारी संग की दुहाई देते हुए विधायक के पास पहुचे जबकि व्यापारियों मे एक जाती के नही सभी जाती के लोग भी है। इन अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों ने विधायक महोदय से हाथ विनती की और अतिक्रमण को 25 की बजाए 18 फिट कराने सुझाव पर मंजूरी कराई विधायक महोदय ने व्यापारियों द्वारा किए गये अतिक्रमण मे 25 की जगह 18 फिट के सुझाव पर सर्त भी रखी व्पारी खुद अपना अतिक्रमण 18 फिट तक हटा ले प्रशासन को हटाना न पडे अगर प्रशासन हटाएगा तो वह अपने हिसाब से हटाने मे स्वतंत्र होगा व्यापारियों ने सहमति जताई। किन्तु नोटिस के अनुसार तारीख गुजर गयी यहा तक की न्यायलय के अनुसार कलेक्टर को दिया गया समय भी 4 जून गुजर गया। हालांकि सिर्फ चंद लोगों के विरोध से अतिक्रमण पर कोई रुकावट नही आएगी। नगर के अधिकतर व्यापारी अतिक्रमण के पक्ष मे है लोगो का कहना है कि कुछ समय के लिए परेशानी होगी किन्तु अतिक्रमण का लाभ व्यापारियों को ही होगा। अतिक्रमण का लाभ न कभी न्यालय को हुआ न जन प्रतिनिधियों को न ही अधिकारियों को नगर के हित मे हमेशा अतिक्रमण हर शहर मे किया जाता है। हालांकि बताया जा रहा है कि याचिका लगाने वाले ने न्यायालय मे पहले ही अपील कर चुका है की अतिक्रमण के विरोध में कोई स्टे न ले सके। समय अवधि मे अतिक्रमण नही हुआ इस लिए याचिका कर्ता ने पुनः कलेक्टर को पार्टी बनाते हुए न्यालय मे शिकायत करने का निर्णय लिया है। अतिक्रमण के लिए यह समय उपयुक्त माना जा रहा था किन्तु अब अगर याचिका कर्ता ने शिकायत कर आदेश कराया तो पानी के मौसम बरसात जुलाई अगस्त मे अतिक्रमण हो सकता है। अभी विधायक महोदय ने संसोधन करा दिया था किन्तु विधायक के निर्णय के अनुसार व्यापारियों ने अतिक्रमण नही टोडा इस लिए अब। आगे के लिए किस तरह का अतिक्रमण होगा यह अंदाजा लगना जादा दिलचस्प होगा।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302