विधायक की तत्परता से दुखी परिवार को मिली मदद
विधायक के आग्रह पर एसीसी अडानी ने अपने मजदूर के दुखी परिवार की मदद की
कैमोर एसीसी कर्मचारी की रोड दुर्घटना मे हुई मौत , दुखी परिवार की मदद मे कोई कमी न होने दे एसीसी प्रबंधन इंशानीयत के साथ अपने कर्मचारी की मृत्यु पर सहयोग करे। यह विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने एसीसी प्रबंधन को आदेश दिया। इस हादसे की जानकारी जब विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को लगी तो वह संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एसीसी अडानी फाउंडेशन मैनेजमेंट से फोन सम्पर्क कर बात की। विधायक के आग्रह पर
एसीसी अडानी फाउंडेशन मैनेजमेंट के पदाधिकारियों द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को तत्काल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मासिक पेंशन, बच्चों के बालिग होने तक बच्चों को पेंशन, बच्चों की पढ़ाई का खर्चा देने की घोषणा की। एसीसी अडानी फाउंडेशन के सहयोग उपरांत दुखी परिवार विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के इस सहयोग को प्राप्त कर अपने निज निवास के लिए रवाना हुए।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?