साई सेवा समिति द्वारा साई भजन संध्या 12 जून को कैमोर मे
कार्यक्रम का आगाज विधायक की उपस्थिति मे होगा, साई भक्ति मे ओतप्रोत होगा नगर
विजयराघवगढ़ कैमोर अमरैयापार साई भजन संध्या साई सेवा समिति के तत्वावधान मे लगभग 20 वर्ष से लगातार बस स्टैंड अमरिया पार में साई भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 12 जून महा आरती के साथ साई भजन संध्या कार्यक्रम प्रारंभ होगा नगर के सभी धर्म के लोग साई समिति के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा लगातार यह कार्यक्रम दिन भर भंडारे आदी आयोजन की बजह से अपनी भव्यता को छूता है इसमें जाने-माने गायक मनीष अग्रवाल एंड गुरुप जबलपुर तथा संतोष वासनिक एंड गुरुप कटनी साथ ही भोपाल की मशहूर कलाकार साहित्य व भजन संध्या में अपनी आवाज बुलंद करने वाली महिला कलाकार भी सामिल होगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे विजयराघवगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक तथा विधायक पुत्र यश पाठक और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे इंजीनियर नवाब खान साइन सेवा समिति ने तमाम साई बाबा के चाहने वाले मानने वाले धर्म प्रेमियों से इस कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की गुजारिश की है कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह से भंडारे के साथ प्रारम्भ होगा। जो दिन भर चलता रहता है शाम को बाबा की आरती के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा।
शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ 9893793302

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?