Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना महाराजपुरा(बरैठा चौकी) पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउंड सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 08.06.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फायर आर्म्स की बढ़ रही घटनाओं को रोकने हेतु अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों का सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 08.06.2025 को बरैठा चौकी प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई की डबरा झांसी वायपास पर गुठीना जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये किसी वारदात करने की नीयत से घूम रहा है और जिसके द्वारा अवैध हथियार सहित सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट किये गये हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी ने थाना महाराजपुरा(बरैठा चौकी) पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर बदमाश के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा मुखबिर की उक्त सूचना पर बदमाश के खिलाफ कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी बरैठा उप निरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान डबरा झांसी वायपास पर गुठीना के पास भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेरकर पड़ा और पूछताछ करने पर उसने निवासी ग्राम रसूलपुर थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर का होना बताया। पकडे गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी कमर में बांई तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला जिसे पुलिस द्वारा खोलकर चेक किया तो बेरल में एक जिंदा कारतूस लगा मिला एवं उक्त व्यक्ति के पैंट की दाहिनी जेब में एक जिंदा कारतूस व एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल रखा मिला।

पुलिस द्वारा पकड़े गये उक्त बदमाश का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का होने से एक 315 बोर का कट्टा व 02 राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपी ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार सहित पोस्ट डाली थी, जो पुलिस के संज्ञान में आ गई थी।

गिरफ्तार आरोपी:- करन जाटव पुत्र ओमप्रकाश जाटव उम्र 20 साल नि. ग्राम रसूलपुर थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर

जप्त हथियार: एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउंड।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी बरैठा उप निरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, प्रआर. अरविंद तोमर, प्रआर. सतेन्द्र राजावत, आर. दिनेश शर्मा, आर. राघवेन्द्र सिंह, आर0 नीरज बघेल की सराहनीय भूमिका रही।