Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

खेत पर पेड़ काटने पर से हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले फरार दो आरोपियों को तिघरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर दिनांक 08.06.2025।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी वीरेन्द्र गुर्जर पुत्र रनवीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम गुर्जा थाना तिघरा जिला ग्वालियर ने थाना तिघरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह ग्राम गुर्जा का रहने वाला है तथा दूध का काम करता है। दिनांक 12.01.2025 को वह दूध डालने ग्वालियर गया था मेरे पिता रनवीर गुर्जर ने फोन करके मुझे बताया कि बड़े बंगला के पास खेत पर तुम्हारा चाचा भरत गुर्जर पेड़ काट रहा था तभी कृष्ण गुर्जर ने पेड़ को काटने से मना किया और कहा कि यह हमारा पेड़ है इसी बात पर से कृष्ण गुर्जर ने भरत गुर्जर को मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर लाठी से मारपीट कर दी जिससे भरत गुर्जर को सिर में चोट आई। मै जब घर पहुंचा तो पेड़ काटने वाली बात को लेकर उम्मेद सिंह गुर्जर, रामू गुर्जर, छोटू गुर्जर एवं रामखिलाड़ी गुर्जर उर्फ कारू मुझे व मेरे चाचा भरत गुर्जर, पिता रनवीर गुर्जर, भाई जीतेन्द्र गुर्जर को गंदी-गंदी गाली देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो कृष्ण गुर्जर ने लाठी मेरे पिता को मारी जो मेरे पिता के सिर मे लगी चोट होकर खून निकलने लगा एवं रामू गुर्जर ने लाठी मुझे व मेरे भाई जीतेन्द्र गुर्जर को भी मारी जिससे मेरे भाई के सिर में लगी चोट होकर खून निकलने लगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ थाना तिघरा में अप0क्र0 08/25 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना तिघरा पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीध्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिघरा निरीक्षक शिवकुमार शर्मा द्वारा पुलिस की टीम को आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना प्रभारी तिघरा को तकनीकी सहायता एवं जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी कृष्णा गुर्जर जो कि ट्रक ड्राईवर है और ट्रक लेकर शिवपुरी से पनिहार टोल की तरफ लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम फरियादी को लेकर पनिहार टोल के पास पहुँचे और कुछ समय बाद एक ट्रक शिवपुरी की ओर से आकर पनिहार टोल पर रुका, जिसमे बैठा ड्राईवर जो कि पीड़ित ने आरोपी कृष्णा गुर्जर होना बताया। पुलिस को देखकर वह ट्रक में से कूदकर भागने लगा, जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा ओर पूछताछ करने पर उसने निवासी ग्राम गुर्जा थाना तिघरा जिला ग्वालियर का होना बताया।

उसके बाद पुलिस टीम द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश व पतारसी हेतु अन्य संभावित स्थानों पर दबिस दी गई, दौरान तलाश आरोपीगण की पुलिस टीम वेला की बावडी थाना गिरवाई पर पहुंचे जहां मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध का एक अन्य आरोपी रामू गुर्जर जो कि एक ट्रक ड्राईवर है दिनांक 07.06.2025 को चन्देरी तरफ से ग्वालियर आने वाला है। तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम पिछोर जिला शिवपुरी पहुँचे। जहाँ पर आरोपी के हुलिये का एक संदेही एक ट्रक के पास घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा और पूछताछ में उसने निवासी ग्राम गुर्जा थाना तिघरा जिला ग्वालियर का होना बताया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों से अन्य फरार आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना तिघरा पुलिस द्वारा अप0क्र0 08/25 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस इजाफा धारा 117(2),109(1) में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी तिघरा निरी0 शिवकुमार शर्मा, उनि0 महेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रआर. अर्जुन सिंह धाकड, आर. रवि गुर्जर, आर. संजीव, आर. हरेन्द्र सिंह, आर. दीवान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।