Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना की और पौधे लगाए

 

हरदा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री ¹प्रहलाद सिंह पटेल ने रहटगांव तहसील के ग्राम खूमी में स्थित अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम खूमी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह के साथ-साथ वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया सहित, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक नदियों के उद्गम स्थल हैं। इसलिए हमारे प्रदेश को “नदियों का मायका” कहा जाता है । हमें नदियों के उद्गम स्थलों को संरक्षित करना चाहिए, नदियों के उद्गम स्थल पर भरपूर ऊर्जा होती है। उन्होंने कहा कि नदियों के आसपास ट्यूबवेल उत्खनन तथा वृक्षों की कटाई के कारण कई नदियां नष्ट होने के कगार पर हैं। नदियों के स्रोतों को जिंदा रखना जरूरी है।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हम नदियों के स्रोतों को नष्ट कर रहे हैं और नहरो का पानी नदियों में डालकर खुश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भरपूर नदियां होने के बावजूद यहां का जलस्तर घटना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता नदियों के संरक्षण की है। अतः ज़रूरी है कि नदियों के किनारे वृक्ष लगाएं। मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़वानी से खूमी रोड के साइड शोल्डर भरवाएं।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट