Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई डीएलजी क्रिकेट लीग फ्रेंडली मैच से हुई शुरुआत फाइनल में धर्मलोक राइजिंग स्टार ने खिताब किया अपने नाम

रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई डीएलजी क्रिकेट लीग

फ्रेंडली मैच से हुई शुरुआत फाइनल में धर्मलोक राइजिंग स्टार ने खिताब किया अपने नाम

कटनी। माधव नगर गेट के समीप स्थित डीएलजी सिनेमा हॉल कंपाउंड में डीएलजी चैंपियंस लीग का रंगारंग आयोजन किया गया और 5 दिन से चल रहे शानदार आयोजन का विधिवत समापन हुआ। लीग की शुरुआत महिलाओं के फ्रेंडली मैच से की गई फ्रेंडली मैच में शहर की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत टीम ओनर्स का मैच भी आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न टीमों के मालिकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीएलजी लीग का फाइनल मुकाबला धर्मलोक राइजिंग स्टार एवं चड्ढा सुपर किंग्स के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में धर्म लोक राइजिंग स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में चड्ढा सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चड्ढा सुपर किंग्स से अयाज अनवर ने 40 रन, गोलू यादव ने 19 रन जोड़े। कुल मिलाकर चढ़ा सुपर किंग्स दो विकेटों के नुकसान पर आठ ओवरों में कुल 75 रन जोड़ पाई। दूसरी पारी में 75 रनों का पीछा करते हुए धर्म लोक राइजिंग स्टार 7.3 ओवर में ही 78 रन दो विकेटों के नुकसान पर बना कर शानदार तरीके से विजय हासिल की जैसे ही धर्म लोक की टीम में जीती ग्रुप की तरफ से श्री प्रेम बत्रा द्वारा अति आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति कर दी गई। मैच में धर्म लोक की तरफ से शुभम चावला ने सर्वाधिक 36 गेंद में 50 रन बनाए इसके अलावा 19 गेंद में तरुण होतवानी ने जोड़े। मैन ऑफ़ द मैच शुभम चावला रहे। क्रिकेट लीग आयोजक एडवोकेट मौसूफ बिट्टू, मोती बजाज, सोनू ग्रोवर, संजय गिरी ने जानकारी देते हुए बताया की पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभम चावला को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हुए शुभम चावला ने चार पारियों में 147 रन बनाए और चार विकेट झटके। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डीजीटीसी कैपिटल के अंशुल दुबे को दिया गया। इन्होंने तीन पारियों में चार विकेट हासिल किए। लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति मनीष गेई,भगवानदास माहेश्वरी,पंकज आहूजा,सुमित बलानी, ऋषभ मित्तल,सुमित अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक अखिल रंगलानी द्वारा किया गया।