Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जी आर पी पुलिस ने 2 लाख का चोरी का माल किया बरामद रेलवे पुलिस को मिली बडी सफलता

कार्य का विवरणःरेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेट फार्म व चलित ट्रेनो, आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम एवं पतारसी हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशों एवं उप पुलिस अधीक्षक लोकेश मार्को रेल जबलपुर के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना कटनी में गठित टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी जीआरपी कटनी निरी. एल.पी. कश्यप द्वारा किया जा रहा है

घटना दिनांक 15/01/2025 की फरियादी राजेश कुमार पिता श्री स्व. हनुमान प्रसाद उम्र 62 वर्ष निवासी ट्राफिक चौक कर्वी चित्रकूट उ.प्र. का ट्रेन नं.- 18204 बेतवा एक्सप्रेस के कोच नं.-

बी 6 बर्थ नं. 17,18,19,20 में अपने परिवार के साथ चित्रकूट धाम कर्वी से रायपुर के लिये यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान रेल्वे स्टेशन अमदरा के पास अज्ञात बदमाश व्दारा फरियादी की पत्नी का लेडीज हैण्ड बैग जिसके अंदर एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल, नगदी 14000 रूपये, एक सोने की चैन, एक सोने का मंगल सूत्र, 04 नग सोने की अंगूठी कुल कीमती 200000 रूपये का सामान चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना में अप.क्र. 135/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना की गयी। दौरान विवेचना दिनांक 09/06/2025 को आरोपी अजय कोल पिता वंशरूप कोल निवासी टिसिगिरी थाना अमदरा जिला मैहर म.प्र. के कब्जे से चोरी गया लेडीज हैण्ड बैग एवं सोना जेवरात एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, 04 सोने की अंगूठी कुल कीमती 200000/-रु. का मशरुका जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उल्लेखनीय भूमिकाः टीमः निरीक्षक एल.पी. कश्यप, उप निरीक्षक , अनिल मरावी, सहायक उप निरीक्षक डी.पी. मिश्रा, प्रधान आरक्षक -429 राघवेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक 86 नन्हेलाल, प्रधान आरक्षक 23 बृजेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक 12 आकाश शुक्ला, आरक्षक .-462 अभिषेक सिंह, आरक्षक 412 पनश्याम दीक्षित, आरक्षक 254 सुनील परस्ते, आरक्षक 54 गौरव सिंह, आरक्षक 574 नवाब सिंह, महिला आरक्षक 232 ज्योति तिवारी की अहम भूमिका

  संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया कटनी