कटनी में मेधावी छात्र, अभिभावकों का हुआ सम्मान
किड्स केयर ग्रुप ऑप स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
शहर के छात्राओं का हौसला बढ़ाने किड्स केयर ग्रुप ऑफ स्कूल,तिलक कॉलेज रोड कटनी में छात्र अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, विशिष्ट अतिथि समाज सेविका मंजूषा गौतम मौजूद थी। अतिथियों में मयंक पांडे ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज, डॉक्टर अखिलेश, डॉक्टर सुधीर जैन अक्क्ष यूनिवर्सिटी सतना छात्रों का हौसला बढ़ाने मौजूद थे। किड्स केयर
स्कूल के चेयरपर्सन डॉक्टर डीके खरे ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से यह सम्मान समारोह लगातार आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिले के सभी छात्रअभिभावक मध्य प्रदेश बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के छात्र जिनके 75 प्रतिशत से ऊपर अंक आते हैं, ऐसे छात्रों को
सम्मानित किया जाता है। छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित करने की परंपरा चली आ रही है। इस आयोजन के पीछे उद्देश्य छात्रों का हौसला बढ़ाना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र उपस्थित थे।

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा