‘अमृत हरित अभियान’ पर एक दिवसीय कार्यशाला 13 जून को
निकाय स्तरीय सीधा प्रसारण कार्यक्रम मेयर-इन-काउंसिल सभागार में होगा आयोजित
निगमायुक्त श्री दुबे ने आदेश जारी कर अधिकारियों को सौंपे दायित्व
कटनी।शासन के निर्देशानुसार “अमृत हरित महाअभियान” के तहत दिनांक 13 जून को प्रातः 08.30 बजे से सायं 05.00 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविन्द्र भवन, भोपाल में किया गया है।कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
राज्य स्तरीय कार्यशाला का सीधा प्रसारण निकाय स्तर में नगर पालिक निगम कटनी के मेयर-इन-काउंसिल सभागार में आयोजित किया जाएगा।
निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने निकाय स्तर में सीधा प्रसारण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु एक आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं।
जारी आदेशानुसार कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं हेतु उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता को प्रभारी बनाते हुए अन्य अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए है।

More Stories
बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संकल्प
बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित