Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

झिंझरी पुलिस चौकी थाना माधवनगर द्वारा नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई लूट का किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक  अभिनव विश्वकर्मा जी के द्वारा सम्पत्ती सबंधी अपराध मे अंकुश लगाने के लिये निर्देश दिये गये थे।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं श्रीमान थाना प्रभारी माधवनगर श्री अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी उ.नि. प्रियंका राजपूत के नेतृत्व मे सफलता हासिल हुई है।
घटना का सक्षिप्त विवरणः– दिनांक 09/06/25 को रिपोर्टकर्ता तरनजीत सिंह निवासी मानसरोवर कालोनी थाना माधवनगर का रिपोर्ट दर्ज कराये दिनांक 08/06/2025 के रात करीबन 11/15 बजे की बात है मैं अपने दोस्त प्रियांशु जैन, आदित्य मुखर्जी के साथ प्रियान्शु की कार से घूमने के लिए हाईवे तरफ गया था रास्ते में नायरा पेट्रोलपंप पिपरौंध के पास बाथरूम करने के लिये हमने अपनी कार की स्पीड धीमी की तभी 04 अजात लड़के अचानक अंधेरे से निकलकर आ गये जिनकी उम्र करीबन 20 से 30 वर्ष के बीच की रही होगी जो बका तथा चाकू लिये थे जिन्होने मारपीट कर प्रियांशु के पास गले में पहनी सोने की आधी चैन एवं पर्स जिसमे प्रियान्शु का आधारकार्ड व अन्य दस्तावेज एवं चादी की चैन छीन लिये और भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 531/25 धारा 309(6) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया
दौरान विवेचना प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपीगणों को तलाश किया गया जो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की पिपरौध के तालाब के पास के जंगल में दो-तीन दिन से चार लड़के छुपते फिर रहे हैं जो स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा जो आरोपीगणों 1. रोशन उर्फ गुल्ली बर्मन 2. सोनू उर्फ रेबल बर्मन 3. प्रीतम उर्फ छोटू बर्मन तीनों निवासी पिपरौध थाना माधवनगर एवं 4. महेश बर्मन निवासी संसारपुर थाना स्लीमनाबाद से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेख किए गए जिन्होंने अपने-अपने कथनों में बताया कि दिनांक 08/06/25 रविवार की रात करीब 11/00 बजे रोशन उर्फ गुल्ली बर्मन, प्रीतम वर्मन, सोनू वर्मन एवं सोनू का जीजा महेश वर्मन जरवाही मोड के आगे कार या मोटरसाईकिल वालो से लूट करने के इरादे से बका और चाकू लिये खडे थे तभी देखा की एक सफेद रंग की कार नायरा पेट्रोल पंप के आगे रूक रही है प्रीतम लिफ्ट मांगने का बहाना करके दौडकर कार के सामने खडा हो गया। जैसे ही कार रूकी तो रोशन उर्फ गुल्ली बर्मन कन्डेक्टर की सीट पर बैठे आदमी को पकडकर बाहर खीचा तो कार का ड्राईवर भी उसे बचाने कार से उतर कर सामने आ गया। तभी पीछे से दौडकर महेश और सोनू भी आ गये। सोनू ने कार के ड्राईवर को बका मारा और महेश ने उसके पैसे पर्स छीन लिये एवं गले में पहनी हुई सोने की चैन को छीनने की कोशिश की, लेकिन छीना झपटी में चैन टूट गई और वही गिर गई। रोशन उर्फ गुल्ली बर्मन जिस व्यकित को पकडा था उससे प्रीतम ने गले में पहनी हुई चांदी की चैन खीच ली थी वह हम लोगों नें लडने लगा तो रोशन उर्फ गुल्ली बर्मन हाथ में लिया हुआ चाकू से दो तीन बार मारा। तभी एक बस आती हुई दिखी तो हम लोग वहां से भागे और सरकारी स्कूल के पीछे तालाब के किनारे छिप गये।

गिरफ्तार आरोपीगण-1. रोशन उर्फ गुल्ली बर्मन पिता गोविंद बर्मन उम्र 23 साल2. सोनू उर्फ रेबल पिता सुरेश बर्मन उम्र 22 साल 3. प्रीतम उर्फ छोटू बर्मन पिता शिवप्रसाद बर्मन उम्र 35 साल तीनों निवासी पिपरौध थाना माधवनगर एवं 4. महेश बर्मन पिता नरेंद्र बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी संसारपुर थाना स्लीमनाबाद
आरोपीगणो के विरुद्ध विभिन्न थानो मे चोरी लूट,गैर इरादतन हत्या तथा आबकारी अधिनियम के प्रकरण पूर्व से कायम होकर न्यायालय विचाराधीन हैं ।
जप्त मशरूका– 1.घटना मे लूटे गए पैसे 2. एक चांदी का चैन 3. घटना में प्रयुक्त लोहे का बका 4. घटना में प्रयुक्त
बटनदार चाकू 5. घटना मे लूटे गए पर्स, आधार कार्ड सहित
सफलता हासिल करने मे इनकी रही सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी माधवनगर श्री अभिषेक चौबे, चौकी प्रभारी उ.नि. प्रिंयका राजपूत , स.उ.नि. शशिभूषण सिंह, प्रआर.82 राजेश चौधरी, प्रआर.435 पंकज त्रिपाठी,आर.592जज कुमार,713 सुरेश कोरी,170 विनोद विश्वकर्मा,247 लोकेन्द्र सिह,आरक्षक सायबर सेल अजय साकेत एवं प्रशांत की विशेष भूमिका रही