ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले ब्रज किशोर पटेल पर कार्रवाई की मांग
बड़वारा।
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज बड़वारा ने मोर्चा खोलते हुए कटनी निवासी ब्रज किशोर पटेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि ब्रज किशोर पटेल द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक व गंदे शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट साझा की गई, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया। इसे लेकर ब्राह्मण समाज के अनेक लोग बड़वारा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी के के पटेल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आरोपी पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ महीने पूर्व झंझरी निवासी राजाराम पटेल द्वारा भी द्रोणाचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी, जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
ज्ञापन में दोनों ही मामलों में दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से
संतोष दुबे (भूतपूर्व सैनिक), महेंद्र नायक, वीरभद्र दुबे, केतन गर्ग, राकेश दुबे,संतोष दुबे,अतुल शर्मा, लाला तिवारी, विनोद परोहा,आनंद तिवारी,अभिषेक पाठक सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
समाज की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि ऐसे मामलों में प्रशासन जल्द ठोस कदम नहीं उठाता, तो उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी होगी।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?