आष्टा/किरण रांका

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 05 जुलाई 2025 को हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में थाना आष्टा, चौकी मैना (थाना पार्वती) एवं थाना सिद्दीकगंज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ थाना आष्टा के निरीक्षक श्री गिरीश दुबे, थाना पार्वती के निरीक्षक श्री हरिसिंह परमार एवं थाना सिद्दीकगंज के निरीक्षक श्री राजू बघेल द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा मिलकर फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।