गुरू वहीं है, जो मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है -ः प्रमुख ट्रस्टी एसएस पुरोहित

झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _गुरू वही है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है, लघु से महानता की ओर अग्रसर करता है, हमारे अंदर की बुराईयों को समाप्त कर अच्छाई की प्रेरणा देता है तथा निःस्वार्थ भावा से परमार्थ के मार्ग पर चलाता है।
उक्त विचार गुरूपूर्णिमा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ बसंत कॉलोनी पर शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी शंभुसिंह पुरोहित ने गुरू पूजन एवं गायत्री यज्ञ के दौरान प्रकट किए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता विनोदकुमार जायसवाल ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिवस समूह साधना, जन-जागरण, प्रभात फैरी एवं संध्याकाल ‘एक शाम गुरूवर के नाम’ गीतांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें संकल्प ग्रुप संयोजक भारती सोनी के शिष्यों में नेहा गरवाल, शुभम शाह, नानूराम बामनिया ने विभिन्न रागो की प्रस्तुति के साथ गीत, भजन आदि गाए। इस दौरान श्रीमती सविता गुप्ता, ज्योति त्रिवेदी, लीला त्रिवेदी, श्यामल अरोड़ा आदि ने गुरू की महत्वता पर प्रकाश डाला।
गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ

द्वितीय दिवस 10 जुलाई, गुरूवार को प्रातः मंदिर पर समूह साधना के बाद गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें गायत्री परिजनों ने आहूतियां प्रदान की। गुरूपूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। आयोजन में गायत्री परिवार से जुड़े निलेश पुरोहित, दिनेश डांगी, राजेन्द्र वाणी, सरदार चौहान, अरूण अरोड़ा, श्याम त्रिवेदी, अनिल बंसल, दीपक त्रिवेदी, श्रीमती सुजाता जायसवाल, गुणमाला डांगी, सुहानी, कृष्णा सांवल आदि की सहभागिता रहीं।

More Stories
हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान में सफल प्रयास जारी…. –
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…