Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _पुलिस लाइन झाबुआ में “सशक्त महिला, सशक्त झाबुआ” कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल की पहल पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर झाबुआ को एक अपराध मुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाना था। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश महोदया श्रीमती विधि सक्सेना द्वारा अपने संबोधन में महिलाओं को एनिमेशन आधारित प्रस्तुति के माध्यम से महिला सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी सहायता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, पोक्सो अधिनियम 2012, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह निषेध अधिनियम जैसे कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर अपराध और नए कानूनों की जानकारी भी साझा की।

न्यायधीश महोदया ने कहा कि आत्मसम्मान किसी भी व्यक्ति के जीवन की रीढ़ है और अगर कोई गतिविधि उस पर आघात करती है तो उसका विरोध करना चाहिए, ना कि उसे चुपचाप सहन करना। उन्होंने पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा चलाए जा रहे “रक्षा सखी अभियान” की प्रशंसा की और इसे महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

कार्यक्रम में श्रीमती मधुलिका शुक्ल ने घरेलू हिंसा के प्रति महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी महिला के साथ कोई हिंसात्मक व्यवहार होता है, तो उसे चुप न रहकर तुरंत पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास हो रही ऐसी घटनाओं की भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

बाल मनोवैज्ञानिक श्रीमती निवृति मिश्र (इंदौर) ने उपस्थित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु उपयोगी सुझाव दिए। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता मल्होत्रा ने महिला स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और उपयोगी जानकारी प्रदान की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त प्रयास है, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, विशेषज्ञों और पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सक्रिय महिलाओं एवं अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती विधि सक्सेना, श्रीमती मधुलिका शुक्ल, श्रीमती निवृति मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, डॉ. हेमलता मल्होत्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ, झाबुआ) एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी, एसडीओपी थांदला श्री नीरज नामदेव, डीएसपी श्री कमलेश शर्मा, डीएसपी श्री गिरीश कुमार जेजुरकर, पत्रकारगण तथा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आई महिलाएं एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने न सिर्फ महिलाओं को जागरूक किया, बल्कि उन्हें अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित भी किया। यह पहल भविष्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।