
झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _झाबुआ के शगुन गार्डन में युवा व्यापारी एसोसिएशन का प्रथम मिलन समारोह गरिमामय एवं जोशपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत युवा व्यापारी पंजीयन और लक्की ड्रॉ कूपन वितरण से हुई, जिनके आधार पर लकी ड्रॉ में मुस्तफा, प्रयास बाबेल और जय भंडारी विजेता रहे।
उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। संचालन कोर कमेटी सदस्य कार्तिक नीमा ने किया।
इसके बाद कोर कमेटी का औपचारिक परिचय कराया गया, जिसमें अतिशय देशलहरा, गौरव रूनवाल, दीपक कटारिया, कार्तिक नीमा, निहीर जैन, अब्बासी बोहरा, बुरहान बगीचावाला, अर्पित कटकानी और रितेश रूनवाल शामिल थे।
उद्देश्य, संगठनात्मक सोच और विकास पर प्रभावशाली वक्तव्य

कोर कमेटी सदस्यों अतिशय देशलहरा, गौरव रूनवाल, दीपक कटारिया, कार्तिक नीमा, निहीर बरडिया, अर्पित कटकानी और रितेश रूनवाल ने संगठन की प्रस्तावना, उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सभा में उपस्थित युवा व्यापारियों को भी अपने विचार व्यक्त करने का मौका मंच द्वारा दिया गया। अपने विचार साझा करते हुए युवा व्यापारियों ने बड़ा सोचने, आपसी सहयोगी, तकनीकी प्रशिक्षण, आपसी संवाद की कमी से होने वाली धोखाधड़ी एवं मेडिकल चेकअप जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
सहभोज, संवाद और संगठन को मजबूती देने की प्रतिज्ञा
कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों का आभार कोर कमेटी सदस्य दीपक कटारिया द्वारा किया गया एवं सामूहिक राष्ट्रीयगान के बाद सहभोज आयोजित किया गया, जिसमें आपसी संवाद, संगठनात्मक मजबूती और भावनात्मक एकजुटता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
अंकित गुप्ता, कुणाल पालीवाल और रुचिन रूनवाल सहित अन्य व्यापारियों ने आयोजन की सराहना की और कोर कमेटी को आगामी कार्यों हेतु शुभकामनाएं दीं।
यह प्रथम मिलन समारोह न केवल विचारों का आदान-प्रदान था, बल्कि झाबुआ के युवाओं में व्यापारिक नेतृत्व, सेवा और संगठित प्रयास की एक नई ऊर्जा का संचार भी था।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान