Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अर्जुन भगवान कृष्ण से पूछते हैं कि ब्रह्म क्या है, अध्यात्म क्या है, कर्म क्या है, अधिभूत क्या है, अधिदैव क्या है, और अधियज्ञ क्या है। वे यह भी पूछते हैं कि मृत्यु के समय मनुष्य को कैसे जाना जाता है ब्रह्म क्या है, अध्यात्म क्या है, कर्म क्या है, अधिभूत क्या है, अधिदैव क्या है, और अधियज्ञ क्या है। वे यह भी पूछते हैं कि मृत्यु के समय मनुष्य को कैसे जाना जाता है। इन  प्रश्नों का उत्तर देते हुए भगवान ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण रहस्य उजागर किया और कहा कि मनुष्य अंत समय में जिस-जिस भाव का स्मरण करता हुआ शरीर का त्याग करता है, वह उसी भाव को ही प्राप्त होता है, जिस भाव का जीवन में निरन्तर स्मरण किया है।मनुष्य अन्तकाल में मुझमें ही मन और बुद्धि लगाकर मुझको निरंतर स्मरण करता है, वह मुझको ही प्राप्त होता है, इसमें कोई संदेह नहीं है। जो मनुष्य वेदों के ज्ञाता, वीतराग, और ब्रह्मचारी हैं, वे भी मुझमें ही प्रवेश करते हैं इसलिए हमें निरंतर भगवान का स्मरण करते हुए कर्तव्य कर्म करना चाहिए ।
उक्त आशय के विचार पं रामकुमार तिवारी ने हनुमान कॉलोनी स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर आयोजित गीता स्वाध्याय मैं विगत रविवार को व्यक्त किये वे श्रीमद् भगवत गीता के आठवें अध्याय के आरंभिक 11 श्लोक के विषय में बोल रहे थे। गीता स्वाध्याय की यजमान एवं मंदिर के पुजारी पंडित कृष्ण गोपाल भार्गव ने अमृत वचन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सारे धर्मो को त्याग कर भगवान के शरणागत होने से सारे पापों से मुक्ति मिलती है। प्रेरक प्रसंग में श्री रामस्वरूप सेन ने कांचीपुरम के ब्राह्मण दंपति की कथा से भक्ति के प्रभाव को समझाया ।सुश्री डाली बनर्जी ने सुभाषित के माध्यम से बताया कि एक वृक्ष 10 पुत्रों से भी बढ़कर है चंद्र प्रकाश भट्ट और महेंद्र सोनी ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर कर सभी को भावविभोर कर दिया कार्यक्रम में नियमित गीता स्वाध्यायी जनों सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे । आगामी गीता स्वाध्याय सत्संग कार्यक्रम हेतु श्रीमद् भागवत गीता की गरिमा में अगवानी करते हुए पं मोहित व्यस एवं अरविंद जी ने बताया कि अगले रविवार को गीतास्वाध्याय रेलवे-स्टेशन स्टेशन समीपस्थ पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर सायं 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

भवदीय
रामस्वरूप सेन जिला संयोजक
विश्वगीताप्रतिष्ठानम् गुना
9893997120