यूनियन बैंक मैनेजर और टॉडलर्स अकादमी को नगर निगम का गंभीर नोटिस
यदि कार्यवाही नहीं हुई तो क्षेत्रीय पार्षद बिट्टू इनके खिलाफ दर्ज कराएंगे एफ आई आर
कटनी बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है की बीडी अग्रवाल वार्ड में यूनियन बैंक गली है जहां पर यूनियन बैंक द्वारा और टॉडलर्स एकेडमी स्कूल द्वारा लगातार खुले में मल मूत्र बहाया जाता है जिसको लेकर नगर निगम ने इन्हें यह नोटिस भी जारी किया है लेकिन उसके बावजूद भी कोई भी सुधार कार्य इनके द्वारा नहीं किया जा रहा है कितनी बड़ी बात है कि एक ओर यूनियन बैंक जैसा बैंक जिसको अरबो रुपए का
ट्रांजैक्शन कटनी वासी करते हैं वह एक छोटा सा पाइप नहीं लगा पा रहा है और आम जनमानस के ऊपर मल मूत्र बह रहा है जिससे आम जनमानस परेशान हो रहे हैं क्षेत्रीय पार्षद एडवोकेट बिट्टू द्वारा व्यक्त किया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर इनके द्वारा सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो इनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही संपादित कराई जाएगी।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?