📍 लोकेशन: कटनी, मध्यप्रदेश
🛑 कटनी की सड़कों पर चलती लापरवाही — नाबालिग चला रहे ई-रिक्शा, यातायात पुलिस मौन…..?
कटनी शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई नजर आ रही है। शहर में लगभग 500 से अधिक ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिनमें से कई वाहन नाबालिग बच्चों द्वारा चलाए जा रहे हैं। इन चालकों का न तो पुलिस वेरिफिकेशन किया गया है और न ही ये ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं।
इन ई-रिक्शा चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता, फिर भी वे रोजाना सड़कों पर यात्रियों को बैठाकर फर्राटा भरते हैं। न कोई हेलमेट, न कोई सुरक्षा उपाय, और न ही यातायात नियमों की परवाह। सवाल यह उठता है कि अगर किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो जाए, तो उसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
👉 चिंताजनक बात यह भी है कि कुछ यात्री जल्दी मंज़िल पर पहुँचने के चक्कर में इन नाबालिग चालकों से सवारी करना भी स्वीकार करते हैं, जिससे इस अवैध व्यवस्था को परोक्ष रूप से बढ़ावा मिलता है।
🚨 प्रशासन और यातायात पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में है। क्या कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार किया जा रहा है?
🔁 जनहित में अपील: कृपया केवल वैध दस्तावेज़ों और लाइसेंसधारी चालकों से ही सवारी करें और इस तरह की अव्यवस्था के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाएं।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”