कटनी माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में हरियाली तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव 25 जुलाई को स्काईलाइट रेस्टोरेंट नई बस्ती में बड़ी धूमधाम से माना गया
माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में हरियाली तीज उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव 25 जुलाई को स्काईलाइट रेस्टोरेंट नई बस्ती में बड़ी धूमधाम से माना गया , इसमें महिलाओं ने बड़े ही उत्साह से भजन और नृत्य की प्रस्तुति करके
उत्सव को बड़ा ही रोचक बनाया ,अध्यक्ष श्रीमती सावित्री महेश्वरी, सचिव श्रीमती रेखा गट्टानी व कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता गट्टानी ने बताया कि इस उत्सव में मारवाड़ी थीम रखी गई थी, जिसमें सभी को मारवाड़ी वेशभूषा में आना था सभी महिलाएं बड़ी सज धज कर आई, पूरा मारवाड़ का एहसास हो रहा था ऐसा लग रहा था कि कहीं राजस्थान
में आ गए हैं नृत्य का प्रोग्राम भी मारवाड़ी थीम पर ही रखा गया था मारवाड़ी गानों पर ही डांस था कार्यक्रम की शुरुआत राधा कृष्ण के झूला भजन से हुई कई सोलो, ग्रुप व डुएट डांस हुए सभी ने बहुत उत्साह के साथ प्रोग्राम को दिल थाम के देखा और इसके बाद विशेष स्पेशल तंबोला भी खेला गया सभी ने खूब इनाम जीते और आनंद लिया इसमें बड़े बुजुर्ग, बहूए और पदाधिकारी सभी में मिल-जुल कर आनंद उठाया, उत्सव का समापन स्वरुचि भोज से हुआ।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?