*श्याम धाकड़ राजोद को मध्यप्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
राजोद – अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम नागर, संगठन महामंत्री समंदर पटेल, युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नांदेड़ा व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मल्हार की सहमति से अखिल भारतीय धाकड़ महासभा युवा संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश नागर द्वारा प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमें श्याम धाकड़ राजोद को मध्यप्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। गौरतलब है, की श्याम धाकड़ पूर्व में शासकीय महाविद्यालय बदनावर के छात्र संघ अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में धार जिला संयोजक, विभाग संयोजक सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए छात्र राजनीति एवं सामाजिक आंदोलनों का प्रभावी नेतृत्व किया है एवं क्षेत्र में सक्रियता के साथ सामाजिक एवं युवाओं में गहरी पकड़ रखते है। उक्त नियुक्ति पर सामाजिक पदाधिकारी समाज बंधु युवा साथियों ने श्याम धाकड़ को शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच