*श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान सम्पन्न*
राजोद से राहुल राठौड़

राजोद। नगर के वटेश्वर महादेव श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ एक दिवसीय इस अनुष्ठान में महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन की गई। 2009 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर के विधिवत पूजन अर्चन एवं विसर्जन किया गया। पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक कर्म पंडित डॉ. राजेंद्र किशोर उपाध्याय ने सम्पन्न करवाया। तथा शिवमहापुराण की महत्ता और श्रावण मास में शिव पूजन के महत्व पर प्रवचन दिए। पं. उपाध्याय ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सावन माह में आराधना पुजा अर्चना से सारे कष्टों का नाश होता है। मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शिव शिव को जपते रहना चाहिए। बडी संख्या में महिलाएं मोजुद थी।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच