Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस ने अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार,,,,

 

 

 

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर त्वरित संज्ञान लेकर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे *आपरेशन मुस्कान* के तहत पुलिस टीम के प्रयास जारी है दिशा निर्देशों के परिपालन में जिले में लगातार अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने अपह्रत बालिका को दस्तयाब करने में सफलता अर्जित की है,,दिनांक 19.06.2018 को फरियादी निवासी घौघड़िया ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिक लड़की उम्र 15 साल को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है साथ एक संदेही पर शंका जाहिर की थी, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 339/2018 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते लगातार प्रयासरत थी इसी तारतम्य मे एसडीओपी राजगढ़ श्री अंतर सिंह जमरा द्वारा मामले की गंभीरता के देखते हुये अपह्रत बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली को पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया था। कोतवाली पुलिस टीम द्वारा बालिका की दस्तयाबी हेतु लगातार प्रयास करते हुये मुखबिर सूचना के आधार संदेही के ठिकानो ग्राम गादिया चारण राजगढ़, ग्राम टुंईखेड़ा गुना, ग्राम जोहरी गुना, छबड़ा बांरा राजस्थान मे लगातार दबिश घेराबन्दी की गई। कोतवाली पुलिस टीम के अथक प्रयास से अपह्ता को ग्राम गादिया चारण से दस्तयाब करने एवं आरोपी गादिया चारण खिलचीपुर को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की,,,आरोपी का कृत्य धारा 363,366,376,376(2)(N), भादवि,5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी को आज दिनांक 30.08.21 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है,,,उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कोतवाली आर एस सक्तावत व उनकी टीम में उपनिरीक्षक राहुल रायकवार, उपनिरीक्षक मोनिका राय, सहा उपनिरीक्षक समीर खान, प्र. आर 539 शादाब खान, प्रआर 565 अशोक यादव, आरक्षक 520 ललित तोमर का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा!!

 

जिला ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट!!