बारडोली उत्सव समिति द्वारा गाटर घाट मे 3दिवसीय कजलियां मेला का भव्य आयोजन
कटनी – बारडोली उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी कजलियां महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 09, 10 एवं 11 अगस्त 2025 को शहर के आजाद चौक श्रीराम मंदिर परिसर में होगा।
समिति के संयोजक राजय रजक (राजू) ने बताया कि यह महोत्सव सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक प्रयास है। आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, सह संयोजक मनोज निगम एवं विष्णु वाजपेयी हैं। सचिव अभिषेक ताम्रकार और कोषाध्यक्ष शालिनी सोनी ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक आयोजन होंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की विनती की है।

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?