विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल प्रखंड बड़वारा की बैठक सम्पन्न
बड़वारा, 17 अगस्त 2025
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक आज प्रखंड बड़वारा में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लव जिहाद एवं लैंड जिहाद जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक खंड स्तर पर समिति गठित की जाएगी। इसके अतिरिक्त संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 21 अगस्त 2025, गुरुवार को भव्य हिंदू सभा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में प्रखंड प्रभारी सचिन सिंह चौहान (जिला विद्यार्थी प्रमुख, बजरंग दल कटनी), प्रखंड उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद विश्वकर्मा, लविश जायसवाल, प्रखंड मंत्री दीपक गुप्ता, देवा यादव, सुनील महोबिया, गगनदीप श्रीवास्तव, लखन साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”