*11 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए बनाई गई कार्य योजना*

झाबुआ से _अमित सिंह जादौन _लक्ष्मी नगर विकास समिति प्रत्येक 2 वर्षों में अपने पदाधिकारी का चुनाव करती है इस कड़ी में आगामी 2 वर्षों के लिए सर्वानुमति से चुनाव
संपन्न हुए जिसमें अनेक वर्षों से लक्ष्मी नगर के कोषाध्यक्ष का प्रभार देख रहे प्रदीप सोलंकी को अध्यक्ष एवं युवा कार्यकर्ता निखिल चौहान को सचिव बनाया गया संपूर्ण कार्यकारिणी बनाने की जवाबदारी दोनों को ही सोप दी गई है

इस अवसर पर लक्ष्मी नगर के लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी एवं सचिव निखिल चौहान का पुष्प हार से स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया कार्यक्रम के दौरान आगामी 11 दिवसीय गणेश उत्सव की तैयारीयो के लिए एक कार्य योजना भी बना ली गई है
लक्ष्मी नगर में गणेश जी की प्रतिमा उद्योगपति मनोज भाटी की ओर से प्रदान की जाएगी
जानकारी देते हुए समिति के बंटू भदोरिया एवं अजय रामावत ने बताया कि 11 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान संपूर्ण कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा करके उसे अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है 27 अगस्त को सायंकाल 5 बजे शुभ मुहूर्त में पंडित राजेश शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी रोजाना बच्चों एवम् महिलाओं के लिए रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसका पुरस्कार भी हाथों-हाथ बांटा जाएगा इसके लिए हेमंत टेलर निखिल चौहान मोहित पालीवाल मोहन सिंह राठौर को दायित्व सोपा गया है प्रबंधन व्यवस्था समिति भी बनाई गई है जिसका दायित्व योगेश शाह भार्गव जी अमित शर्मा हेमंत पालीवाल बंटू भदोरिया के जिम्मे रहेगा 11 दिवसीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है आकर्षक विद्युत सज्जा गणेश पंडाल में की जाएगी दिनांक 6 सितंबर को अनंत चौदस पर समापन के उपलक्ष्य में लक्ष्मी नगर वासियों के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा इस अवसर पर नीरज सिंह राठौर आशीष चतुर्वेदी अमित शर्मा दीपक डूंगरवाल निलेश शाह पिंटू सोलंकी रमेश चंद्र राठौर धन्नू संघवी मांगीलाल राठौर मोंटी राठौर अनिल व्यास छोटू टेलर राजेश टेलर प्रखर भार्गव शुभम् सोलंकी हार्दिक पवार भारती राठौर गायत्री सोलंकी कौशल्या राठौर मोना अग्रवाल टोना राठौर सहित लक्ष्मी नगर के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान