Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोटर साईकिल चोर माधवनगर पुलिस की गिरफ्त में
_____________________
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय डाँ0 संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर निरी0 अभिषेक चौबे के नेतृत्व में वाहन चोरी करने वाले को चंद घण्टो में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
थाना माधवनगर जिला कटनी में दिनांक 17/08/2025 प्रार्थी मोहम्मद मारून पिता मोहम्मद मयुनुद्दीन उम्र-40 वर्ष निवासी-वेस्ट लैण्ड लखेरा थाना रंगनाथनगर जिला कटनी का थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 17/08/25 को दोपहर 01/00 बजे अपनी मोटरसाईकल क्रं MP21MG1242 होण्डा एचएफ डिलक्स से बाम्बे होटल कैम्प गया था अपनी मोटरसाईकल को होटल के बाहर खडी करके अंदर नाश्ता करने चला गया था जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरी मोटर साईकिल चोरी कर ली है जिसकी रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई एवं आरोपी मिन्टू उर्फ अश्वनी पांडे पिता अरूण कुमार पांडे उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम पहाडी निवार थाना माधवनगर जिला कटनी के कब्जे से मोटरसाईकल क्रं MP21MG1242 होण्डा एचएफ डिलक्स जप्त की गई एवं आऱोपी द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में अन्य साथी सोनू वंशकार पिता गिरधारी लाल वंशकार उम्र-32 वर्ष निवासी पहाडी थाना माधवनगर जिला कटनी के द्वारा एक अन्य मोटर साईकिल थाना माधवनगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है । मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स काले रंग की जिसको आऱोपी सोनू वंशकार एवं रज्जन चक्रवर्ती के द्वारा मोटर साईकिल में दूसरा अन्य नम्बर नम्बर प्लेट बदलकर MP 21 MC 3715 लिखावाकर चला रहे थे जिसे आरोपी सोनू वंशकार के कब्जे से जप्त किया गया । एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाकर जिला जेल में निरूद्ध किया गया है
महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्वाही में थाना प्रभारी माधवनगर नरी.अभिषेक चौबे,उनि.दिनेश करौसिया,प्र.आऱ.113 आशीष श्रीवास,आऱ.247 लोकेन्द्र सिंह,422 अभय यादव की आपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही