खनियाधाना से बड़ी खबर: शासकीय प्राथमिक विद्यालय बलारिया में शिक्षक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
खनियाधाना (शिवपुरी)
खनियाधाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय बलारिया से बड़ा मामला सामने आया है विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विजय जैन पर ग्रामीणों ने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के लिए मिलने भोजन कई महीनों से बच्चों तक नहीं पहुँच रहा है और शिक्षक स्वयं उसे हजम कर जाते हैं बच्चों को रोज़ाना स्कूल में मिलने वाला खाना या तो नाम मात्र का होता है, या कई बार पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है
विद्यालय की स्थिति जर्जर
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय की स्थिति बेहद खराब है। कई महीनों से स्कूल भवन की पुताई तक नहीं हुई है कक्षाओं की हालत जर्जर है और बच्चों के लिए न तो साफ सफाई का इंतज़ाम है और न ही कोई सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं
ग्रामीणों की नाराज़गी
ग्रामीणों ने कहा कि जिस भरोसे के साथ सरकार ने बच्चों की शिक्षा और पोषण का दायित्व शिक्षकों को सौंपा है, वही शिक्षक इस जिम्मेदारी का खुला दुरुपयोग कर रहे हैं बच्चों का हक़ छीनने वाला यह कृत्य न सिर्फ़ शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है बल्कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ भी है
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने कलेक्टर और शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय की स्थिति का निरीक्षण कर भ्रष्टाचार में लिप्त शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाए ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
ये है खनियाधाना से भ्रष्टाचार शिक्षक का कारनामा!
अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है
खनियाधाना से संवाददाता अजय शर्मा

More Stories
महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
कटनी जंक्शन समेत चार स्टेशनों पर अवैध वेंडरों का जाल, जिम्मेदार अधिकारी मौन……?
लापता सूचना: दो सगे भाई दो माह से लापता, परिजन परेशान 📍 स्थान: कटनी (तहसील बहोरीबंद, ग्राम निमास)